फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP to Function as a Public Pressure Group, Not a Political Party; New Strategy Under Discussion

CJP सियासत से दूर: शिक्षा के साथ ई-20 पेट्रोल पर आंदोलन, जंतर-मंतर के बाद महाराष्ट्र में बनी नई रणनीति क्या?

Thu, 06 Aug 2026 01:09 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 06 Aug 2026 01:09 AM IST
सार

छत्रपति संभाजीनगर में हुई सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया कि संगठन राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगा, बल्कि जन दबाव समूह के रूप में काम करेगा। बैठक में युवाओं के मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई और ई-20 पेट्रोल को भी संभावित अगले आंदोलन के मुद्दे के रूप में संकेत दिया गया।

विज्ञापन
CJP to Function as a Public Pressure Group, Not a Political Party; New Strategy Under Discussion
सीजेपी - फोटो : एआई-अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में यह बात सामने आई कि संगठन राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगा, बल्कि जन दबाव समूह के रूप में काम करेगा। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं से जनता का भरोसा कम हुआ है और इसे बहाल करने के लिए जनआंदोलन की जरूरत है।

विज्ञापन

क्या जंतर-मंतर आंदोलन के बाद नई रणनीति पर मंथन हुआ?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद देशभर के युवाओं के मुद्दों को लेकर सीजेपी की दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। अभिजीत दीपके ने कहा कि पहले आंदोलन की सफलता के बाद लोगों की उम्मीदें और संगठन की जिम्मेदारी दोनों बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर का आंदोलन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश के युवाओं का आंदोलन बन गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बैठक में देशभर के युवाओं के लिए रणनीति पर चर्चा हुई?

अभिजीत दीपके ने बताया कि दो दिनों की बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की जा रही है कि देशभर के युवाओं के लिए किस तरह काम किया जाए और आगे की रणनीति क्या हो। बैठक में सौरव दास, आशुतोष रांका सहित अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद हैं।

क्या ई-20 पेट्रोल होगा सीजेपी का अगला मुद्दा?

कोर कमेटी की बैठक में संकेत मिले हैं कि छात्रों के मुद्दों के साथ-साथ संगठन का अगला फोकस इथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल भी हो सकता है। बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई और देशभर में ई-20 पेट्रोल को लेकर लोगों की नाराजगी के बीच सीजेपी इसके विरोध में उतर सकती है। संगठन ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed