फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI Ranjan Gogoi says independence is spirit of judiciary at SCO Conference of Chief Justices

एससीओ सम्मेलन: चीफ जस्टिस ने लोकवादी ताकतों के उदय को न्यायपालिका के लिए खतरा बताया 

Wed, 19 Jun 2019 07:00 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
CJI Ranjan Gogoi says independence is spirit of judiciary at SCO Conference of Chief Justices
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने स्वतंत्रता को न्यायपालिका की आत्मा और लोकवादी ताकतों के उदय को इसके लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को लोकवादी ताकतों के खिलाफ खड़ा होकर सांविधानिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। मंगलवार को रूस के सोची में शंघाई सहयोग संगठन में चीफ जस्टिसों के सम्मेलन में जस्टिस गोगोई ने कहा कि जजों की नियुक्ति राजनीतिक दबाव और प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के सफर में कुछ चरणों में जब विधायिका और कार्यकारी इकाइयां लोकवाद के प्रभाव में संविधान के तहत अपने कर्तव्यों व लक्ष्यों से दूर हो जाती हैं तो न्यायपालिका को इन ताकतों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। कुछ आलोचकों को यह स्थिति आलोचना का मौका दे सकती है कि कैसे जज चुने हुए प्रतिनिधियों के फैसले को पलट सकते हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि दुनियाभर में ऐसी स्थितियों में न्यायिक संस्थाओं ने भारी दबाव डाला है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं कि कुछ न्यायिक क्षेत्रों में भी न्यायपालिका ने लोकवादी ताकतों के खिलाफ घुटने टेके हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें न्यायपालिका संस्थान की स्वतंत्रता पर ऐसी ताकतों के हमलों का मुकाबला करने के लिए खुद को मजबूत करे। 
विज्ञापन


जस्टिस गोगोई ने कहा कि स्वतंत्रता न्यायपालिका की आत्मा है। अगर वह जनता का भरोसा खो देगी तो जो वह फैसला देगी वह न्याय नहीं होगा। देश में शासन की राजनीतिक प्रणाली जो भी हो, लेकिन प्रत्येक देश में लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed