फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI Dipak Misra will meet four judges says attorney general Venugopal

सुप्रीम कोर्ट के चारों जजों से जल्द मुलाकात कर सकते हैं CJI दीपक मिश्रा

Sat, 13 Jan 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
CJI Dipak Misra will meet four judges says attorney general Venugopal
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा

चीफ जस्टिस के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की कार्यशैली पर सवाल उठाने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इसी बीच सीजेआई दीपक मिश्रा खुद पर आरोप लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के चारों जजों से शनिवार को मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन


एक निजी टीवी चैनल की खबर के मुताबिक अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने जल्द मामला सुलझा लिए जाने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि सोमवार (15 जनवरी) को वकील और पक्षकार सर्वोच्च न्यायालय के जजों के बीच में एकता दिखेगी। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि जज इस पूरे मामले को अब और आगे नहीं बढ़ने देंगे। वहीं इस मसले को निपटाने के लिए सोमवार को होने वाली सुनवाई को रद्द कर दिया गया है। क्योंकि जिस जज को मामले की सुनवाई करनी थी, वो अवकाश पर हैं। 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि न्यायपालिका में चल रही गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज नाराज चल रहे हैं। जजों ने इससे पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) से इस बारे में कई बार बातचीत भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकलने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने आकर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की कार्यशैली पर कई आरोप लगाए हैं। जजों ने था कहा कि न्यायपालिका में कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और ऐसा रहा तो लोकतंत्र नहीं चल सकेगा।

न्याय और न्यायपालिका के हित में मुंह खोला: जस्टिस कुरियन जोसेफ

CJI Dipak Misra will meet four judges says attorney general Venugopal
जस्टिस कुरियन जोसेफ

केस के चुनिंदा बंटवारे और कतिपय न्यायिक फैसलों के विरोध में चीफ जस्टिस के खिलाफ बगावत करने वाले सुप्रीम कोर्ट के चार जजों में शामिल जस्टिस कुरियन जोसेफ ने शनिवार को भरोसा जताया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चारों जजों ने सिर्फ न्याय और न्यायपालिका के हितों की रक्षा के लिए प्रेस कांफ्रेंस के जरिए देश को सब कुछ बताने का कदम उठाया है।

उन्होंने अनुशासन भंग करने के आरोपों को खारिज करते हुए उम्मीद जताई कि चीफ जस्टिस के साथ मतभेदों को सार्वजनिक करने के उनके फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट के प्रशासन में ज्यादा पारदर्शिता आएगी। शुक्रवार की विस्फोटक प्रेस कांफ्रेंस के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे जस्टिस जोसेफ मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि चारों जजों ने न्याय और न्यायपालिका के लिए मुंह खोला है। शुक्रवार को मीडिया के सामने भी हमने यही कहा था। अब इस संबंध में इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। हमने जो मुद्दे उठाए हैं उन पर ध्यान दिया जाएगा और उन्हें हल भी कर लिया जाएगा। जजों ने सिर्फ न्यायपालिका में जनता का भरोसा बढ़ाने के लिए यह काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed