फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI denies to form panel for apppointing judges

जजों की नियुक्ति में पैनल बनाने से चीफ जस्टिस का इनकार

Sun, 03 Jul 2016 10:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
CJI denies to form panel for apppointing judges
सीजेअाई

भारत के प्रधान न्यायाधीश ने शीर्ष न्यायपालिका में नियुक्त किए जाने वाले जजों के आवेदनों का मूल्यांकन के लिए रिटायर जजों का एक पैनल बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने संशोधित मेमोरेंडम ऑफ प्रोसिज्योर (एमओपी) में किए गए इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने चीफ जस्टिस से उनके आवास पर मुलाकात की थी। स्वराज की अध्यक्षता वाला मंत्री समूह एमओपी तैयार कर रहा है। पिछले साल राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग कानून को खारिज करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कोलेजियम सिस्टम के तहत की जजों की नियुक्ति के लिए एक संशोधित एमओपी तैयार करने को कहा था।
विज्ञापन


एमओपी एक ऐसा दस्तावेज होगा जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट और 24 हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में दिशानिर्देश होगा। सरकार ने मार्च में सुप्रीम कोर्ट के पास एमओपी भेजा था जिसे चीफ जस्टिस ने कई आपत्तियों के साथ सरकार के पास भेज दिया था। इस मसले पर मतभेदों को दूर करने के लिए ही बुधवार को मंत्रियों और चीफ जस्टिस की मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed