{"_id":"597120714f1c1bcd528b4664","slug":"civil-nuclear-deal-between-india-and-japan-completed-eight-months-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीने बाद संपन्न हुआ भारत और जापान के बीच नागरिक परमाणु समझौता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आठ महीने बाद संपन्न हुआ भारत और जापान के बीच नागरिक परमाणु समझौता
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
India-Japan
भारत और जापान के बीच बृहस्पतिवार को नागरिक परमाणु समझौते पर मुहर लगाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बीच बातचीत के आठ महीने बाद इसे अंतिम रूप दिया गया। इस समझौते के तहत इस क्षेत्र में दोनों देशों की कंपनियां एक-दूसरे का सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विदेश सचिव एस जयशंकर और जापान के राजदूत केंजी हीरामात्सु ने समझौता मसौदे पर हस्ताक्षर किए और समझौते के संचालन सूची को चिह्नित किया। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस समझौते से दोनों देशों के द्विपक्षीय आर्थिक और सुरक्षा संबंधों में मजबूत होंगे।
विज्ञापन
साथ ही दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल और विकास के क्षेत्र में पूरा सहयोग होगा। जापान के अलावा भारत अमेरिका, रूस, दक्षिण कोरिया, मंगोलिया, फ्रांस, नामीबिया, अर्जेंटीना, कनाडा, कजाखस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ नागरिक परमाणु करार कर चुका है।
विज्ञापन