फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil aviation ministry's 24x7 control room seeks to address passengers' issues promptly

MoCA: इंडिगो संकट के बाद उड्डयन मंत्रालय सतर्क, यात्रियों की समस्या के समाधान के लिए बनाया 24×7 कंट्रोल रूम

Sun, 28 Dec 2025 08:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 28 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

इस कंट्रोल रूम में मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारी एक साथ काम कर रहे हैं। यहां से उड़ानों की निगरानी की जाती है, यात्रियों की कॉल सुनी जाती हैं और वास्तविक समय में मदद उपलब्ध कराई जाती है।

विज्ञापन
Civil aviation ministry's 24x7 control room seeks to address passengers' issues promptly
बैठक करते उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू - फोटो : ANI

विस्तार

हवाई यात्रियों की शिकायतों का तेजी से समाधान करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम (पीएसीआर) की शुरुआत की है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे, सातों दिन काम कर रहा है और यात्रियों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Assam: 'विधानसभा चुनाव में 100 सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, AIUDF से नहीं करेंगे गठबंधन', गौरव गोगोई का बयान
विज्ञापन


10 दिसंबर से शुरू किया गया था पीएसीआर
पीएसीआर को 10 दिसंबर से शुरू किया गया था। यह कदम हाल ही में इंडिगो की परिचालन समस्याओं, कोहरे और अन्य कारणों से हुई उड़ान रद्द होने व देरी की घटनाओं के बाद उठाया गया। नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया कि कंट्रोल रूम के शुरू होने से शिकायत निवारण में साफ सुधार हुआ है और यात्रियों व अन्य संबंधित पक्षों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मंत्रालय के अनुसार, एयरसेवा, सोशल मीडिया और कॉल के जरिए आने वाली शिकायतों को अब पीएसीआर के माध्यम से तेजी से सुलझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 13000 से अधिक शिकायतों का समाधान
समीर सिन्हा ने बताया कि अब तक 13000 से अधिक यात्रियों की शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इनमें उड़ान रद्द होने, टिकट रिफंड, खोया हुआ सामान और विमान में भोजन न मिलने जैसी समस्याएं शामिल हैं। सभी मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि समाधान में देरी न हो।


कई एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने बताया कि यात्रियों की शिकायतें अलग-अलग तरह की होती हैं, लेकिन अधिकतर मामलों को 72 घंटे के भीतर सुलझाने की कोशिश की जाती है। इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर के अधिकारियों ने माना कि कंट्रोल रूम के कारण कामकाज सुचारू हुआ है और यात्रियों को राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें - Anti‑Terror Conference: आतंक के खिलाफ सरकार का बड़ी तैयारी, सभी राज्यों में होगा एक जैसा आतंकवाद-विरोधी दस्ता

पीएसीआर के जरिए यात्रियों की समस्या का समाधान
मंत्रालय के मुताबिक, उड़ानों में लगातार देरी, रिफंड में विलंब, लंबी कतारें, हवाई अड्डों पर सुविधाओं की कमी और सामान गुम होने जैसी समस्याएं लंबे समय से यात्रियों को परेशान कर रही थीं। इन्हीं कारणों से एक व्यवस्थित और समन्वित व्यवस्था की जरूरत महसूस की गई, जिसे पीएसीआर के जरिए पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed