{"_id":"6159301e8ebc3e298f4b6c5e","slug":"civic-polls-pm-modi-mother-hiraben-cast-her-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर निकाय चुनाव: पीएम मोदी की मां ने डाला वोट, भाजपा की जीत का जताया भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधीनगर निकाय चुनाव: पीएम मोदी की मां ने डाला वोट, भाजपा की जीत का जताया भरोसा
Sun, 03 Oct 2021 12:09 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:09 PM IST
सार
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में निकाय चुनाव जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन भी मतदान करने पहुंचीं। पीएम मोदी की मां 99 साल की हो चुकी हैं, इसके बावजूद वह पैदल चलकर मतदान केंद्र तक गईं।
विज्ञापन
पीएम मोदी की मां
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में निकाय चुनाव जारी है। गांधीनगर नगरपालिका समेत नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला और पंचायतों के लिए वोटिंग डाली जा रही है। मतदान सुबह आठ बजे से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन भी मतदान करने पहुंचीं। पीएम मोदी की मां 99 साल की हो चुकी हैं, इसके बावजूद वह पैदल चलकर मतदान केंद्र तक गईं। पीएम मोदी की मां को सुरक्षाकर्मी और परिवार के लोग सहारा देकर मतदान केंद्र तक लाए और वहां पर हीराबेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताया।
विज्ञापन
गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) के 11 वार्डों में 44 पार्षदों के लिए 3 अक्तूबर को चुनाव हो रहा है। मतदाता धीरे-धीरे मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जीएमसी में पहले दो घंटों में करीब पांच फीसदी वोट पड़े। पांच अक्तूबर को गांधीनगर चुनाव के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
जीएमसी की 44 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए कुल 161 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के 44-44 और आम आदमी पार्टी (आप) के 40 उम्मीदवार शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुआई में पहली बार भाजपा निकाय चुनाव में किस्मत अजमा रही है। मुख्यमंत्री पटेल के लिए भी यह चुनाव बेहद अहम होगा। पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी के हटने के बाद भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने ।
विज्ञापन
तीन नगर पालिकाओं , जिसमें द्वारका जिले में दो और बनासकांठा जिले में एक थारा नगर पालिका की 78 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 205 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के 78, कांग्रेस के 72, आप के 52 उम्मीदवार शामिल हैं। दो नगर निगमों अहमदाबाद और जूनागढ़ में तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
निकाय चुनाव से आम आदमी पार्टी की एंट्री
वहीं, आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव से गुजरात में एंट्री की है। आप ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला और पंचायत निकायों में सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
फरवरी में हुए 6 निकायों के चुनाव परिणाम में भाजपा का परचम
बता दें कि राज्य में छह नगर निगमों के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। फरवरी के चुनाव में भाजपा ने अधिकांश नगर पालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों में भगवा लहराया था।