फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Bill is very important, Rajnath is talking to different parties: Shah

अमित शाह बोले- नागरिकता विधेयक काफी महत्वपूर्ण, राजनाथ विभिन्न दलों से बात कर रहे हैं

Sun, 03 Feb 2019 09:06 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Bill is very important, Rajnath is talking to different parties: Shah
अमित शाह - फोटो : twiter

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नागरिकता विधेयक पर पूर्वोत्तर की पार्टियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से बातचीत करेंगे। उन्होंने इस विधेयक को देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। शाह ने कहा कि विभिन्न दलों के साथ सिंह के विचार-विमर्श के बाद अगर कोई सहमति बनती है तो निश्चित तौर पर वे इसे आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने विधेयक के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में शरणार्थियों को उनके भाग्य पर नहीं छोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा, इसको लेकर हमारा संकल्प दृढ़ है।
विज्ञापन


उन्होंने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, गृह मंत्री पूर्वोत्तर के सभी दलों और अन्य दलों से बातचीत कर रहे हैं। वह उनसे एक- एक कर बात कर रहे हैं और कुछ दलों से उनकी बात भी हो चुकी है। विधेयक को देश के लिए ‘‘काफी महत्वपूर्ण करार देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा काफी विचार-विमर्श के बाद इसे लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हर किसी से सुझाव लेने के बाद अगर सर्वसम्मति बनती है तो निश्चित तौर पर हम इसमें आगे बढ़ेंगे लेकिन यह विधेयक देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। विधेयक का असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में तीखा विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed