खुफिया अलर्ट: नागरिकता कानून पर दिल्ली से लेकर कनाडा तक भारत की छवि खराब करने का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तरप्रदेश और बिहार सहित कई दूसरे राज्यों में भी एक साजिश के तहत हिंसात्मक प्रदर्शन करने की योजना का खुलासा हुआ है। लाल किला के आसपास हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर पहले ही दिल्ली पुलिस को अलर्ट दे दिया गया था। अलर्ट में कहा गया था कि दिल्ली में सात जगहों पर हिंसात्मक प्रदर्शन होने की आशंका है। इस सूची में जामिया, जाफराबाद और सीलमपुर आदि इलाकों का जिक्र था।
विशेष इनपुट के मुताबिक, सांझी विरासत नाम के एक संगठन की कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना है। दिल्ली से लेकर कनाडा तक कई संगठन इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। इनका प्रयास है कि नागरिकता की आड़ में भारत की छवि खराब की जाए। इस तरह के विरोध प्रदर्शन के लिए विदेशी फंडिंग जुटाई जा रही है। आईटी, ईडी और डीआरआई जैसी एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं। खुफिया विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान से लेकर कनाडा तक रहने वाले कुछ लोग, जो खालिस्तान का समर्थन करते हैं, वे भी इस प्रदर्शन में कूद पड़े हैं।
![]()