फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Amendment Act UT Khader Congress implement it karnatka will be blown up into cinders

कर्नाटक में नागरिकता कानून लागू किया तो नतीजे अच्छे नहीं होंगे: कांग्रेस नेता

Wed, 18 Dec 2019 02:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 18 Dec 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act UT Khader Congress implement it karnatka will be blown up into cinders
कांग्रेस नेता यूटी खादर - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लोग सरकार के खिलाफ इस कानून को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस नेता यूटी खादर ने कहा है कि जहां पूरे देश में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे है, लेकिन कर्नाटक में शांति का माहौल है। 

विज्ञापन



कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर पढ़ा कि राज्य सरकार ने नागरिकता कानून को लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम को चेतावनी दे रहा हूं कि अगर आप यहां इस कानून को लागू करते हैं तो नतीजा अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जामिया में हुई हिंसा के बाद दिल्ली का उत्तर पूर्वी इलाका मंगलवार दोपहर को सुलग उठा। सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में दोपहर को नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुई भीड़ उग्र हो गई और देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया। 


नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की कलस्टर बस और दिल्ली पुलिस के वज्र वाहन की तोड़फोड़ की है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा निजी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में थाना सीलमपुर इलाके के एक पुलिस बूथ में भी आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed