फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   citizenship amendment act protest in assam bengal delhi uttar Pradesh and other part of country

नागरिकता कानून: दिल्ली से पूर्वोत्तर तक जल रहा देश, एक क्लिक में पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Tue, 17 Dec 2019 12:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 17 Dec 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
citizenship amendment act protest in assam bengal delhi uttar Pradesh and other part of country
नागरिकता कानून पर बवाल

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध की यह आग देश की राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश होते हुए पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है। रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर प्रदर्शन तेज हो गया। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को बंद करना पड़ा तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस को खाली कराया गया। इतना ही नहीं एहतियातन यूपी में कई जगहों पर धारा 144 भी लागू कर दी गई। वहीं शाम होते-होते यूपी के मऊ में प्रदर्शन हिंसक हो गए। हलांकि यह कानून उस समय से ही विवादों में है जब इसे लोकसभा में पारित कराने के लिए लाया गया था। पूर्वोत्तर राज्यों में उसी समय विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे। लेकिन राज्यसभा से पारित होने और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद जब यह कानून की शक्ल में आया तो पूर्वोत्तर में हो रहे प्रदर्शन की आग देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई। हम आपको बता रहे हैं सोमवार का पूरा घटनाक्रम....

विज्ञापन

 

  • गृह मंत्रालय नागरिकता कानून पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के मकसद से कुछ तथ्य सामने लाया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नागरिकता संशोधन अधिनियम से कितने लोग लाभान्वित होंगे इसकी संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है। इनकी संख्या नियमों के निर्धारण के बाद स्पष्ट होगी। इसके लिए जल्द ही नियम तैयार किए जाएंगे। 
  • विज्ञापन
  • भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों के साथ नागरिकता के लिए आवेदन करना होगा। कोई भी व्यक्ति अपने आप ही भारतीय नागरिक नहीं बन जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम कसने को कहा है। 
  • जामिया यूनिवर्सिटी सहित कई जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बीच सोमवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हिंसा को लेकर कांग्रेस पर लगे आरोप गलत हैं, कांग्रेस हिंसा नहीं करवा रही है। पूरे देश में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, देश में कई जगह इंटरनेट बंद है।
  • सीपीआई के डी राजा ने कहा, हमने इस मुद्दे पर 19 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है
  • सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा, मोदी सरकार हिंसा और विभाजन की जनक बन गई है जिसने अपने ही लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ध्रुवीकरण की पटकथा के लेखक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। 
  • तेज गेंदबाज इरफान पठान ने जामिया मीलिया इस्लामिया के कई छात्रों के घायल होने पर चिंता जताई।
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया में सोमवार सुबह भी तनावपूर्ण बनी रही और कई छात्र-छात्राएं अपने घरों के लिए निकल गए।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था से मैं बहुत चिंतित हूं। राज्य में तुरंत शांति सुनिश्चित करने के लिए, मैंने गृह मंत्री अमित शाह से बैठक के लिए समय मांगा है।
  • भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 370 पर भी विपक्ष ने ऐसा ही किया था। इस कानून के जरिए किसी का अधिकार नहीं छीना जा रहा है। छात्रों (जामिया मिल्लिया) को भड़काया जा रहा है।
  • जामिया हिंसा के विरोध में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इंडिया गेट पर सांकेतिक दो घंटे के धरने पर बैठीं। 
  • केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, नागरिकता कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।
  • सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा- हमारी पार्टी नागरिकता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रही है। 
  • लखनऊ के नदवा कॉलेज में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके।
  • उग्र विरोध के चलते उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, कासगंज, बागपथ, सहारनपुर और बरेली में धारा 144 लगा दी गई है।
  • अलीगढ़ में मंगलवार आधीरात तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया। मऊ में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। यहां हाजीपुरा चौक इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, वे नागरिकता संशोधन कानून के बारे में कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान ना दें।
  • पटना में करगिल चौक पर प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी सहित चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन में 12042 डाउन न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस और 12041 यूपी हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।
  • पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर और नागरिकता कानून का विरोध करने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर बाद कोलकाता की सड़कों पर उतरीं। 
  • सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि इन्हें उनकी लाश पर ही प. बंगाल में लागू किया जा सकता है। कोलकाता में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, भाजपा ने कुछ लोगों को पैसे देकर यहां हिंसा करवाई है। 
  • ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि आप (केंद्र सरकार) मेरी सरकार को बर्खास्त करना चाहते हैं तो कर दीजिए, लेकिन मैं राज्य में सीएए और एनआरसी को लागू नहीं होने दूंगी।
  • पश्चिम बंगाल में छह जिलों मालदा, उत्तर दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई।
  • पश्चिम बंगाल पुलिस ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के प्रयास के तहत राज्य भर में 354 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया।
  • राज्यपाल धनखड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराने के लिए राजभवन बुलाया है।
  • गुवाहाटी में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने से शहर में हालात कुछ हद तक सामान्य हुए। हालांकि रात में कर्फ्यू लागू रहेगा।
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया
  • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘सुदानी फ्रॉम नाइजीरिया’ के कलाकारों ने इस कानून के विरोध में राष्ट्रीय पुरस्कार कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला लिया।
  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदर्शन मार्च निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed