{"_id":"5e01da998ebc3e879d41f531","slug":"citizenship-amendment-act-pakistani-hindu-granddaughter-name-nagrikta-request-to-protestor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोती का नाम 'नागरिकता' रखने वाली पाकिस्तानी हिंदू महिला ने कहा, सीएए के खिलाफ ना करें प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोती का नाम 'नागरिकता' रखने वाली पाकिस्तानी हिंदू महिला ने कहा, सीएए के खिलाफ ना करें प्रदर्शन
Tue, 24 Dec 2019 03:06 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 24 Dec 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Refugee from Pakistan
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में रह रहे पाकिस्तानी हिंदुओं ने मंगलवार को लोगों से अपील की कि वे उनकी पीड़ा को समझें और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन ना करें।
विज्ञापन
संसद में संशोधित नागरिकता विधेयक पारित होने के बाद अपनी एक महीने की पोती का नाम ‘नागरिकता’ रखने वाली मीरा दास (40) का कहना है कि हम अपना घर, जमीन सब पीछे छोड़ आए हैं... सबकुछ पाकिस्तान में है। अब यही हमारा घर है। अगर आप हमें स्वीकार नहीं करेंगे तो हम कहां जाएंगे? कृपया हमारी पीड़ा को समझें और हमारे घावों को भरने वाले (कानून) के खिलाफ प्रदर्शन ना करें।
विज्ञापन
पाकिस्तान के हैदराबाद से 2011 में दिल्ली आईं सोना दास (42) ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने जो तकलीफें झेली हैं, अगर आप उससे गुजरे होते तो आप कभी प्रदर्शन नहीं करते। यह कानून हमारे लिए आशा की नई किरण है।
विज्ञापन