नागरिकता कानून: ममता ने दी कार्रवाई की चेतावनी, भाजपा बोली- टीएमसी के कारण हिंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममता ने एक बयान में कहा, अपने हाथ में कानून को मत लीजिए। रास्ता और रेल मार्ग को बंद मत कीजिए इससे आम लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WB CM Mamata Banerjee:I request everyone to not create any disturbance or involve in any kind of violence. Be sure that #CitizenshipAmendmentAct&National Register of Citizens (NRC) will not be implemented in Bengal as we won't allow it. Please don't block roads&take law in hands. pic.twitter.com/upN2ONMiey
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 14, 2019
साथ ही उन्होंने कहा कि एनआरसी और नागरिकता कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। मेरा आपसे अनुरोध है कि लोगों के बीच शंका पैदा मत कीजिए।
टीएमसी के कारण राज्य जल रहा है: भाजपा
वहीं, भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि टीएमसी के कारण राज्य जल रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो यहां राष्ट्रपति शासन के अलावा दूसरा रास्ता नहीं होगा।
Rahul Sinha, BJP on protests against #CitizenshipAmendmentAct in West Bengal: State is burning due to TMC, if it continues like this there will be no solution except President's rule. CM should give message to police that if protesters are seen doing violence, they should be shot pic.twitter.com/wP1b7ZkvDP
— ANI (@ANI) December 14, 2019
राज्यपाल बोले- कोई नहीं कर सकता इनकार
उधर, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि ये कानून पूरे देश में लागू होगा, कोई ये नहीं कह सकता कि हम इसे लागू नहीं करेंगे। अगर किसी ने संविधान की शपथ ली है तो कोई इसे चुनौती नहीं दे सकता। मैं सभी से अपील करता हूं कि इसका राजनीतिकरण न करें।
WB Governor Jagdeep Dhankhar: This law is applicable all over the country. I can't say I will not go by it, no one else can say it. If anyone has taken oath under the Constitution they can't say it will be challenged. I appeal to everyone, please don't politicise the issue. https://t.co/BAOMF7YzS7
— ANI (@ANI) December 14, 2019
बता दें कि असम, त्रिपुरा के अलावा प. बंगाल में भी नागरिकता कानून का जबरदस्त विरोध हो रहा है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने मुर्शिदाबाद में एक रेलवे स्टेशन को भी आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा प्रदर्शनकारी सड़क मार्ग और रेल मार्ग भी जाम कर रहे हैं।