फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TDP leader N Chandrababu Naidu arrested Action taken in corruption case

CID: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हुए गिरफ्तार; भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई

Sat, 09 Sep 2023 03:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 09 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को नंदयाला में गिरफ्तार किया। साथ ही आंध्र प्रदेश पुलिस ने उनके बेटे नारा लोकेश को भी पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया।

विज्ञापन
TDP leader N Chandrababu Naidu arrested Action taken in corruption case
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : getty

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। राज्य के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने उन्हें शनिवार सुबह करीब छह बजे ज्ञानपुरम में बस में सोते वक्त गिरफ्तार किया। सीआईडी का दावा है कि नायडू के ही नेतृत्व में मुखौटा कंपनियों के जरिये सरकारी धन को निजी संस्थाओं में हस्तांतरित करने की साजिश रची गई।
विज्ञापन

नायडू ने शुक्रवार को नंदयाल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा की थी। इसके बाद बस में आराम कर रहे थे। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे सीआईडी उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वाहन को घेर लिया। इससे सीआईडी को गिरफ्तार करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हाल ही में अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में एक सभा में नायडू ने कहा था कि जल्द ही उन पर हमला हो सकता है या फिर गिरफ्तार किया जा सकता है। सीआईडी की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पुलिस उपाधीक्षक एम धनंजयुडु ने बताया कि गिरफ्तारी गैर जमानती धाराओं में की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने वर्ष 2018 में इस घोटाले की शिकायत की थी। मौजूदा सरकार की जांच से पहले जीएसटी इंटेलिजेंस विंग और आयकर विभाग भी घोटाले की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

नायडू से देर रात तक पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद नायडू को मेडिकल जांच के लिए नंदयाल अस्पताल ले जाना था। उन्होंने इन्कार किया तो वहीं पर उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद सीआईडी और पुलिस उन्हें विजयवाड़ा ले गई और देर रात तक अपने कार्यालय में पूछताछ की।

घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता और आरोपी नंबर एक : सीआईडी सीआईडी प्रमुख एन संजय ने कहा कि जांच में पाया गया कि कौशल विकास योजना में धन की हेराफेरी से नायडू और तेदेपा को लाभ मिला। नायडू घोटाले में मुख्य साजिशकर्ता और आरोपी नंबर एक हैं। उनके पास समय-समय पर सरकारी आदेश जारी करने और समझौता ज्ञापन के लिए लेनदेन की विशेष जानकारी थी।  नायडू को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी सहित भारतीय दंड संहिता  की अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं।

एफआईआर में नाम नहीं तो गिरफ्तारी कैसे...समर्थकों ने पुलिस से की बहस तेदेपा ने एक्स पर गिरफ्तारी का एक वीडियो साझा किया है। इसमें नायडू को जगाने के लिए पुलिस उनकी बस का दरवाजा खटखटाते नजर आ रही है। इसे लेकर नायडू समर्थक पुलिस अफसरों से बहस करते भी नजर आ रहे हैं। बाद में नायडू एक विवाह हॉल में अफसरों के साथ चर्चा करते दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं कि एफआईआर में मेरा नाम हुए बिना आप मुझे कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं? आपको मुझे सारी जानकारी देनी होगी। सच्चाई की होगी जीत : नायडू चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 45 वर्षों से मैंने निस्वार्थ भाव से तेलुगु लोगों की सेवा की है। मैं उनके हितों की रक्षा के लिए जान कुर्बान करने के लिए तैयार हूं। कोई ताकत मुझे तेलुगू लोगों, मेरे आंध्र प्रदेश और मेरी मातृभूमि की रक्षा करने से नहीं रोक सकती। अंतत: सच्चाई और धर्म की जीत होगी।


जानकारी के मुताबिक,  दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 50(1)(2) के तहत जारी नोटिस के अनुसार नायडू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय दंड संहिता की धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109आरडब्ल्यू और 37 के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि यह गैर जमानती अपराध है। इस मामले में अब केवल अदालत  द्वारा ही जमानत मिल सकती है। 
  जन सेना पार्टी अध्यक्ष पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जन सेना की तरफ से, हम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं। इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए दर्भाग्य है। जिस तरह से पूर्व सीएम को गिरफ्तार किया गया है, वह बहुत दुखद है। जिस तरह से अधिकारी और राजनीतिक पार्टियां सरकार के नेताओं के आदेश पर गिरफ्तारी कर रहे हैं, हम उसकी निंदा करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed