{"_id":"66620527b545a44e2b0685d3","slug":"cid-said-bangladesh-mp-anwarul-azim-anar-missing-22-days-passed-now-body-parts-trolly-bag-search-impossible-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anwarul Murder: 'बांग्लादेशी सांसद के अंगों वाला ट्रॉली बैग तलाशना असंभव', CID ने कहा- फिर भी जारी रखेंगे तलाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Anwarul Murder: 'बांग्लादेशी सांसद के अंगों वाला ट्रॉली बैग तलाशना असंभव', CID ने कहा- फिर भी जारी रखेंगे तलाश
Fri, 07 Jun 2024 12:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:32 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार को लापता हुए 22 दिन हो गए हैं। ऐसा लगता है कि उनके अंगों वाले ट्रॉली बैग का पता लगाना लगभग असंभव होगा। फिर भी, हमारे अधिकारी तलाश जारी रखेंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार
- फोटो : फेसबुक@MPAnowarulAzimAnar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार को लापता हुए 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सांसद के शरीर के अंगों को ढूंढा नहीं जा सका है। पश्चिम बंगाल सीआईडी भी अब मान चुकी है कि सांसद के शरीर के अंगों वाला ट्रॉली बैग ढूंढना लगभग असंभव है। फिर भी सीआईडी के अधिकारी ट्रॉली बैग की तलाश के लिए अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन
चुनौतियों के बावजूद, बंगाल सीआईडी ने गुरुवार को भी कोलकाता के न्यू टाउन क्षेत्र और उसके आसपास सांसद अनार के शरीर के अंगों की खोज जारी रखी। पुलिस की योजना न्यू टाउन के उस फ्लैट से प्राप्त उंगलियों के निशान का मिलान करने की भी है, जहां बांग्लादेशी सांसद अनार की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
बांग्लादेशी जासूसों से बात करने के बाद लेंगे निर्णय
पश्चिम बंगाल सीआईडी अधिकारियों ने कहा सांसद को लापता हुए 22 दिन हो गए हैं। ऐसा लगता है कि ट्रॉली बैग का पता लगाना लगभग असंभव होगा। फिर भी, हमारे अधिकारी तलाश जारी रखेंगे। हम जल्द ही बांग्लादेशी जासूसों से बात करने के बाद इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
12 मई को कोलकाता पहुंचे थे बांग्लादेशी सांसद
बता दें कि 18 मई को कोलकाता के बारानगर निवासी और बांग्लादेशी सांसद अनावरुल अजीम अनार के परिचित गोपाल विश्वास ने अनाज के लापता होने की पुलिस को शिकायत दी थी। विश्वास द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अनार 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और विश्वास के घर रुके। 13 मई की दोपहर सांसद बारानगर आवास से डॉक्टर को दिखाने के लिए निकले थे। उन्होंने विश्वास से रात के खाने पर घर वापस आने की बात कही, लेकिन वह नहीं लौटे। 17 मई तक भी जब सांसद से विश्वास का संपर्क नहीं हो पाया तो उन्हें एक दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।