{"_id":"5ce4d536bdec2207801a6ba5","slug":"cid-bursts-an-illegal-call-center-from-where-fraud-calls-were-made-to-american-citizen","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: कॉल सेंटर से ठगी करने वाले 37 लोग गिरफ्तार, हर महीने ऐंठते थे 50 लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: कॉल सेंटर से ठगी करने वाले 37 लोग गिरफ्तार, हर महीने ऐंठते थे 50 लाख रुपये
Wed, 22 May 2019 10:21 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 22 May 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
असम की सीआईडी टीम ने बुधवार को गुवाहाटी में अवैध रूप से चल रहे एक कॉल सेंटर पर कार्रवाई की है। इस मामले में नौ महिलाओं सहित 37 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें सेंटर का संचाल भी शामिल है। इस सेंटर के जरिए अमेरिका में रहने वाले लोगों से प्रति महीने 50 लाख रुपये की ठगी की जाती थी।
विज्ञापन
सेंटर से जब्त किए गए कंप्यूटर से लगभग सात लाख अमेरिकी लोगों का डाटा मिला है। एडीजीपी एलआर बिश्नोई ने बताया कि अवेनिर प्राइवेट लिमिटेड नाम से यह सेंटर राजेश खान नाम का शख्स चला रहा था। सीआईडी को मौके से 22 कंप्यूटर मॉनिटर, 40 सीपीयू, 2 पेन ड्राइव, एक लैपटॉप, 32 मोबाइल, कंपनी के दस्तावेज और एक डायरी मिली हैं।
विज्ञापन
पहले भी हुई है कार्रवाई
पिछले महीने उदयपुर में पुलिस ने एख फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा था। जिसमें 24 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। सभी युवक आठवीं से दसवीं तक पढ़े हुए थे। मौके से लगभग 50 कंप्यूटर और 27 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया था कि कॉल सेंटर में काम करने वाले अमेरिकी लोगों को फोन पर खुद को सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी बताकर उनके टैक्स के बताया पैसे वसूला करते थे।
विज्ञापन
इसी तरह पिछले साल दिसंबर में नोएडा में भी एक कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई थी। जिसमें अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर उनसे ठगी की जाती थी। यहां सामाजिक सुरक्षा नंबर (एसएसएन) के गलत इस्तेमाल के नाम पर धमकी देकर पैसे वसूले जाते थे। पुलिस ने इस मामले में 126 लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही मौके से 312 कंप्यूटर और 20 लाख रुपए बरामद हुए थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन