फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CIC report: Rahul Gandhi took a jibe at the central government, said people are moaning with debt

सीआईसी की रिपोर्ट: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, बोले- लोग कर्ज से कराह रहे हैं

Fri, 02 Jul 2021 10:53 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 02 Jul 2021 10:53 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की कामकाजी आबादी के आधे लोगों के किसी न किसी तरह के कर्ज लेने संबंधी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग कर्ज से कराह रहे हैं।

विज्ञापन
CIC report: Rahul Gandhi took a jibe at the central government, said people are moaning with debt
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महामारी का असर देश की अर्थव्यवस्था के साथ लोगों की जेब पर भी पड़ा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर तंज कसते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने देश की कामकाजी आबादी के आधे लोगों के किसी न किसी तरह के कर्ज लेने संबंधी रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग कर्ज से कराह रहे हैं। उन्होंने 'क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी' (सीआईसी) की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया कि (लोग) कर्ज से कराह रहे हैं।

विज्ञापन


सीआईसी की एक रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि देश की कुल 40 करोड़ कामकाजी आबादी के करीब आधे लोग कर्जदार हैं, जिन्होंने कम से कम एक ऋण लिया है या उनके पास क्रेडिट कार्ड है।
विज्ञापन


देश में आधी कामकाजी आबादी पर कर्ज का बोझ: रिपोर्ट
बता दें कि क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी (सीआईसी) ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, देश की कुल 40 करोड़ कामकाजी आबादी में करीब आधे लोग कर्जदार हैं। उन्होंने खर्च चलाने के लिए कम-से कम एक बार कर्ज लिया है या उनके पास क्रेडिट कार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी, 2021 तक देश की कुल कामकाजी आबादी 40.07 करोड़ थी। इनमें से 20 करोड़ लोगों ने खुदरा कर्ज बाजार से किसी-न-किसी रूप में कर्ज लिया है। ट्रांसयूनियन सिबिल के मुताबिक, कर्जदाता संस्थान नए ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं क्योंकि पुराने ग्राहकों में आधे से ज्यादा कर्जदार उनके मौजूदा ग्राहक हैं।

मार्च में ही पर्सनल लोन 13.5 फीसदी बढ़ा: आरबीआई 
रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बताया कि मार्च, 2021 में ही पर्सनल लोन 13.5 फीसदी बढ़ गया, लेकिन औद्योगिक कर्ज की मांग कम रही। मार्च तिमाही में निजी बैंकों ने सबसे ज्यादा कर्ज बांटे और कुल कर्ज में उनकी हिस्सेदारी 36.5 फीसदी पहुंच गई, जो एक साल पहले 35.4 फीसदी और पांच साल पहले तक 24.8 फीसदी थी। घरेलू कर्ज में सालाना आधार पर 10.9 फीसदी की वृद्धि हुई है।


महिला कर्जदारों की हिस्सेदारी कम
ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में 18-33 वर्ष के 40 करोड़ लोगों के बीच कर्ज बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा हैं, क्योंकि इस श्रेणी में कर्ज का प्रसार 8 फीसदी है। महिला कर्जदारों की हिस्सेदारी ऑटो लोन में 15 फीसदी, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के लिए लोन में 25 फीसदी, पर्सनल लोन में 22 फीसदी और होम लोन में 31 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed