फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CIC allows inspection of PM Modi degree row

पीएम मोदी की डिग्री का सामने आएगा सच, CIC ने डीयू को दिए जांच के निर्देश

Mon, 09 Jan 2017 05:57 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 05:57 AM IST
विज्ञापन
CIC allows inspection of PM Modi degree row
पीएम मोदी - फोटो : ANI

केंद्रीय सूचना आयोग ने दिल्ली विश्वविद्यालय को आदेश दिया है कि वह वर्ष 1978 में बीए पास करने वाले सभी छात्रों के रिकार्ड की जांच करने की अनुमति दे। विश्वविद्यालय के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने उस वर्ष परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन


आयोग ने दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी के उस तर्क को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि यह तीसरे पक्ष के बारे में सूचना है और इस बारे में सूचना मांगे जाने के मामले में उन्हें कोई मेरिट नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


आयोग ने विश्वविद्यालय को निर्देश दिया कि वह उस रजिस्टर की जांच करने करने का मौका उपलब्ध करवाए जहां 1978 में बीए पास करने वाले सभी छात्रों के बारे में जानकारियां दर्ज हैं। उक्त रजिस्टर में छात्र का क्रमांक संख्या, उसका नाम, पिता का नाम और उसे प्राप्त अंक दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा रजिस्टर के उस पन्ने की प्रमाणित प्रति निशुल्क उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आम आदमी पार्टी ने पीएम की डिग्री पर सवाल उठाया है

CIC allows inspection of PM Modi degree row
नरेंद्र मोदी

इसके अलावा उस साल की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के क्रमांक संख्या, नाम, पिता का नाम, प्राप्त अंक और पास व फेल के साथ रिजल्ट बताने को भी कहा गया है। इस बारे में जानकारी देने से इनकार करते हुए विश्वविद्यालय के जन सूचना अधिकारी ने कहा था कि मांगी गई जानकारी संबंधित छात्र के बारे में निजी जानकारी है और उस बारे में खुलासा करने का किसी भी सार्वजनिक गतिविधि या हित से कुछ लेनादेना नहीं है। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पीएम की डिग्री पर सवाल उठाया है, जिसके बाद पिछले साल दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया था कि उनकी डिग्री सही है और उन्होंने 1978 में परीक्षा पास की थी। हालांकि विश्वविद्यालय इस बारे में लगातार रिकार्ड सार्वजनिक करने से इनकार करता रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed