फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Christmas Day 2023: Celebration of Christmas, people immersed in celebration from Delhi to Kerala, cities shin

Christmas Day 2023: क्रिसमस की धूम, दिल्ली से लेकर केरल तक जश्न में डूबे लोग, खूबसूरत रोशनी से जगमगा रहे चर्च

Mon, 25 Dec 2023 01:31 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 01:31 AM IST
सार

क्रिसमस का त्योहार साल के आखिर में आता है, ऐसे में इसे साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार भी कहा जाता है। भारत के साथ-साथ कई देशों में क्रिसमस डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

विज्ञापन
Christmas Day 2023: Celebration of Christmas, people immersed in celebration from Delhi to Kerala, cities shin
क्रिसमस डे - फोटो : Istock

विस्तार

हर साल की तरह इस साल भी लोग 25 दिसंबर यानी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। इसे लेकर लोगों में खूब उत्सार और उमंग देखने को मिल रहा है। इस मौके पर भारत के विभिन्न शहरों में स्थित गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इससे पहले, बाजारों में भी क्रिसमस को लेकर खूब रौनक दिखी। लोग बड़े उत्साह के साथ सांता की मूर्ति और मालाएं जैसी सजावटी वस्तुएं खरीदते हुए देखे गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्रिसमस का त्योहार साल के आखिर में आता है, ऐसे में इसे साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार भी कहा जाता है। भारत के साथ-साथ कई देशों में क्रिसमस डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कैथोलिक सेंटर सेक्रेड हार्ट चर्च क्रिसमस समारोह के सजाया गया।
 


 

कर्नाटक

कर्नाटक के कोयंबटूर में भी चर्चों को सजाया और रोशन किया गया है। वहीं, बंगलूरू में भी लोग क्रिसमस उत्सव को लेकर उत्साहित हैं। शिवाजी नगर चर्च और फ्रेजर टाउन चर्च में क्रिसमस को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई है।



 
विज्ञापन

दिल्ली 

देश की राजधानी दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस के अवसर पर सामूहिक प्रार्थना की गई, भारी संख्या में लोगों ने प्रार्थना में भाग लिया।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में कोलकाता स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस के अवसर पर सामूहिक प्रार्थना की गई, भारी संख्या में लोगों ने प्रार्थना में भाग लिया।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुंबई में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट माइकल चर्च को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इसके अलावा पुणे में भी सामूहिक प्रार्थना के लिए सेंट पैट्रिक कैथेड्रल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जशपुर, छत्तीसगढ़: जशपुर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया।

गोवा

गोवा में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पणजी की सड़कें रंग-बिरंगी लाइटों से सजाई गई।
 

केरल

केरल में क्रिसमस की पूर्वसंध्या से पहले तिरुवनंतपुरम में रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed