फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chopper Crash: Indian Air Force’s Group Captain Varun Singh, injured in military chopper crash, treatment continues in hospital in critical condition

Chopper Crash: हादसे में सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही बच पाए, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी

Wed, 08 Dec 2021 06:30 PM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Dec 2021 06:30 PM IST
सार

IAF Group Captain Varun Singh: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यह सम्मान 2020 में एक हवाई आपातकाल के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए मिला था। 

विज्ञापन
Chopper Crash: Indian Air Force’s Group Captain Varun Singh, injured in military chopper crash, treatment continues in hospital in critical condition
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय वायु सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों का निधन हो गया। हालांकि, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज जारी है। वह गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान 2020 में एक हवाई आपातकाल के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुलुर वायुसेना स्टेशन से भरी थी उड़ान
इससे पहले जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोहरे और खराब मौसम की वजह से वायुसेना का एमआई-17वीएच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी।

सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टरों में से एक
भारतीय सेना का Mi-17V5 सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टरों में से एक है। किसी भी वीवीआईपी दौरे में इसी विमान का उपयोग किया जाता है। यह डबल इंजन का हेलीकॉप्टर है, जिससे एक इंजन में खराबी आने पर दूसरे इंजन के सहारे सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके। इस हेलीकॉप्टर की तुलना चिनूक हेलीकॉप्टर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed