फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Choksi will soon be brought to India, India has submitted a request letter to Antigua

जल्द देश वापस लाया जाएगा चोकसी, भारत ने एंटीगुआ को अनुरोध पत्र सौंपा

Mon, 06 Aug 2018 09:22 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
 Choksi will soon be brought to India, India has submitted a request letter to Antigua

भारत ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एंटीगुआ को एक अनुरोध पत्र सौंपा है। उस पर भारत की सबसे बड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी कांड में संलिप्त रहने का आरोप है। वह इस कैरिबाई देश की नागरिकता हासिल करने के बाद अभी वहां रह रहा है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एंटीगुआ के अधिकारियों से अनुरोध करने के वास्ते विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियों से एक भारतीय टीम कुछ दिन पहले एंटीगुआ भेजी गई है। चोकसी भारत में दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी कांड में वांछित है। 
विज्ञापन


एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘टीम ने कैरीबियाई देश के विदेश मंत्रालय अधिकारियों से कल मुलाकात की और चोकसी को भारत प्रत्यर्पित कराने के लिए एक अनुरोध पत्र सौंपा था।’’  टीम ने चोकसी के खिलाफ मामले का ब्यौरा भी पेश किया। वह हीरा कारोबारी नीरव मोदी के साथ घोटाले का कथित सरगना है। उसके खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के अनुसार, चोकसी के नागरिकता आवेदन को रोकने के संबंध में भारत द्वारा प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं दिए जाने पर एंटीगुआ के अधिकारियों ने नवंबर 2017 में उसे वहां की नागरिकता दे दी थी।चोकसी इस साल चार जनवरी को भारत से भाग गया था और उसने 15 जनवरी को एंटीगुआ में निष्ठा की शपथ ली थी। उसकी नागरिकता को नवंबर 2017 में मंजूरी मिली थी। 

‘यह सब मोदी सरकार की नाक के नीचे हो रहा था।

 Choksi will soon be brought to India, India has submitted a request letter to Antigua

एंटीगुआ के अखबार डेली आबजर्वर ने इस बात का जिक्र किया है कि मई 2017 में एंटीगुआ में नागरिकता के लिए चोकसी के आवेदन के साथ स्थानीय पुलिस का क्लीयरेंस भी था, जिसकी नियमों के मुताबिक जरूरत होती है। 

इसने इस बात का जिक्र किया है कि मुंबई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकट (पीसीसी) में कहा गया था कि चोकसी के खिलाफ कोई प्रतिकूल सूचना नहीं है जो उन्हें एंटीगुआ और बारबूडा के लिए वीजा सहित यात्रा सुविधाएं प्रदान करने से अयोग्य ठहरा सके। 

चोकसी को दी गई पीसीसी के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह चोकसी के पासपोर्ट पर उस वक्त उपलब्ध एक स्पष्ट पुलिस सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर दिया गया था। इस बीच, बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा है कि एंटीगुआ के ‘निवेश के बदले नागरिकता प्राधिकरण’ को भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के बारे में कभी भी क्लीन चिट रिपोर्ट नहीं दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सेबी चोकसी को नागरिकता देने को लेकर इस मामले में एंटीगुआ को नोटिस भेजने पर विचार कर रहा है। वहीं, भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने केंद्र से कैरिबियाई देश के उस दावे का जवाब देने को कहा कि भारतीय अधिकारियों ने चोकसी को नागरिकता प्रदान देने के लेकर कोई प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं दी थी।

राजा ने कहा, ‘‘यह सब मोदी सरकार की नाक के नीचे हो रहा था। चोकसी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गयी? उसने देश को लूटा, लोगों का धन लूटा और फरार हो गया। उसने दूसरे देश की नागरिकता ले ली। सरकारी एजेंसियों को इन सबके बारे में पता था। सरकार जवाब दे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed