फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chitrakoot by election congress candidate nilanshu chaturvedi win

रामनगरी में नहीं चला 'शिव'राज का जादू, जहां-जहां किया प्रचार वहीं पिछड़ गई भाजपा

Sun, 12 Nov 2017 08:23 PM IST
संदीप भट्ट/अमर उजाला डिजिटल
संदीप भट्ट/अमर उजाला डिजिटल Updated Sun, 12 Nov 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot by election congress candidate nilanshu chaturvedi win

मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा के लिए हुए उप-चुनाव में भाजपा की हार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के लिए बड़े झटके की तरह है। भाजपा के लिए यह इसलिए भी झटका है कि कुछ दिन बाद ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में विरोधी इस हार को भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के घटते प्रभाव से भी जोड़ सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि यहां कांग्रेस उम्‍मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा उम्‍मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,833 वोटों से हरा दिया। पूर्व में भी यह सीट कांग्रेस के ही पास रही है, जिस पर पार्टी के प्रेम सिंह लंबे समय से विधायक थे। लेकिन इसी साल 29 मई को प्रेम सिंह का निधन हो गया था। प्रेम सिंह यहां से तीन बार विधायक रहे हैं।
विज्ञापन

 

उनकी मौत के बाद सीट खाली हुई तो बीते 9 नवंबर को यहां उपचुनाव हुए थे। सीट खाली होने के बाद भाजपा को यहां अपने लिए अवसर दिखा तो यहां जीत दर्ज करने के लिए भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरा दम झोंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में रात गुजारना भी नहीं आया काम

chitrakoot by election congress candidate nilanshu chaturvedi win

प्रदेश भाजपा और शिवराज सिंह के लिए यह चुनाव कितना अहम था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की खुद सीएम शिवराज ने चित्रकूट विधानसभा के तुर्रा गांव में मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान आदिवासी लालमन गौड़ के घर पर अन्य गांव वालों के साथ भोजन किया था। इसके बाद रात्रि विश्राम भी गांव में ही किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के मुताबिक सीएम शिवराज ने पार्टी आकाओं के आदेश पर गांव में डेरा डाला और तुर्रा आदिवासी के घर पर रुके, उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम के लिए गांव में पूरी साजसज्जा कराई गई थी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव के अगले दिन आदिवासी ग्रामीण के घर से सरकार के लोग चौखट तक उठा ले गए। यह आरोप भी लगाया कि शिवराज के लिए ग्रामीण के घर में अस्‍थायी बाथरूम बनाया जिसे बाद में अधिकारी साथ ले गए। खास बात ये रही कि जिस तुर्रा गांव में मुख्यमंत्री ने रात बिताई उसी गांव से भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस उम्‍मीदवार से 210 मतों से पिछड़ गए। यहां पर बीजेपी को मात्र 203 और कांग्रेस को 413 वोट मिले हैं।

शिवराज ने झोंक दी थी पूरी ताकत फिर भी नहीं बचा पाए साख

chitrakoot by election congress candidate nilanshu chaturvedi win
बता दें कि मध्य प्रदेश के चित्रकूट विधानसभा की मतगणना में सीएम शिवराज सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जिन इलाकों में चुनावी सभाएं की थीं, उनमें अधिकांश जगह पर कांग्रेस के उम्मीदवार को बढ़त मिली है।

सीएम शिवराज ने चित्रकूट विधानसभा चुनाव के लिए हिरौधी, पिडरा, मझगवा, अर्जुनपुर, बरौधा, प्रतापगंज, में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इन सभी जगहों पर भाजपा के प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी पिछड़ गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने इन सभी जगहों पर भारी बढ़त हासिल की है।

शिवराज ने स्वीकारी हार, भाजपा करेगी नतीजों की समीक्षा
चित्रकूट में मिली हार को स्वीकार करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ''चित्रकूट उपचुनाव में जनता के निर्णय को शिरोधार्य करता हूं। जनमत ही लोकतंत्र का असली आधार है। जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। चित्रकूट के विकास में किसी तरह की कमी नहीं होगी। प्रदेश के कोने-कोने का विकास ही मेरा परम ध्येय है।''

वहीं चित्रकूट उपचुनाव पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने हार स्वीकारते हुए कहा कि नतीजों की समीक्षा होगी। राजधानी में मीडिया से बातचीत में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को परंपरागत सीट होने का फायदा मिला है।

साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे जनादेश स्वीकार करते हैं और उम्मीदवार के चयन में गलती होने की बात पर भाजपा अध्यक्ष ने सीधे तौर पर जवाब देने की बजाए कहा कि नतीजों की समीक्षा होगी।

2018 के विधानसभा चुनाव का आगाज मान रही कांग्रेस

chitrakoot by election congress candidate nilanshu chaturvedi win
मालूम हो कि चित्रकूट को कांग्रेस की परंपरागतत सीट माना जाता है। कांग्रेस की जीत के बाद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि, ये नतीजे शिवराज सरकार की नीतियों की हार है। उन्होंने कहा कि इसे 2018 विधानसभा चुनाव का आगाज माना जाना चाहिए।

लफ्फाजी और जुमलों वाली भाजपा को जनता ने दिया वाजिब जवाब
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने चित्रकूट में मिली जीत पर जनता और विजयी कांग्रेस प्रत्याशी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने इस बहाने भाजपा पर भी हमला बोला हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा कि लफ्फाजी और जुमलों का पर्याय बन चुकी भाजपा को  चित्रकूट की जनता ने करारी हार के रूप में वाजिब जवाब देकर कांग्रेस में अपार विश्वास दिखाया। 

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा कि चित्रकूट उपचुनाव में भाजपा की हार मुख्यमंत्री की बेवक़ूफ़ियों पर एक सटीक टिप्पणी है. मुख्यमंत्री की छवि एक विदूषक की बनती जा रही है और वो मानने को तैयार नहीं हैं।

भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहता है मध्यप्रदेश
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चित्रकूट की जीत पर ट्वीट किया कि अटेर के बाद अब चित्रकूट की जीत से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश अब भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहता है। उन्होंने चित्रकूट की जनता का आभार, कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को बधाई् दी।
 

भाजपा की बढ़ी चिंता

chitrakoot by election congress candidate nilanshu chaturvedi win
दरअसल, तीन बार से मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान राज्य में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा हैं। उनकी और उनके दर्जनों मंत्रियों की मेहनत के बाद भाजपा को मामूली अंतर से ही सही, जीत की उम्मीद तो थी।

लेकिन बड़े अंतर की हार ने उसे चौंकाया है। इस नतीजे को अगले दो विधानसभा उपचुनावों मुंगावली व कोलारस में भी जीत के लिहाज से चुनौती माना जा रहा है।

​चित्रकूट के चुनाव नतीजे ने भाजपा आलाकमान को भी चिंता में डाल दिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चित्रकूट में तीन दिन डेरा जमाकर धुआंधार प्रचार और तमाम घोषणाओं के बावजूद नतीजे मनमाफिक न आना।

यहां तक कि चौहान ने जिस आदिवासी के घर पर रात गुजारी, उस गांव में भाजपा का काफी अंतर से पीछे रह गई। यही नहीं जिन इलाकों में चौहान की सभाएं हुईं, वहां भी भाजपा को लाभ नहीं हुआ। इस चुनाव नतीजे ने कहीं न कहीं भाजपा की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed