फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese youth have little interest in border row

चीन की युवा पीढ़ी को नहीं है 'डोकलाम विवाद' में कोई दिलचस्पी

Sun, 23 Jul 2017 06:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Sun, 23 Jul 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
Chinese youth have little interest in border row
china

डोकलाम विवाद पर जहां भारत और चीन पल-पल युद्ध की स्थिति में नजर आ रहे हैं तो वहीं चीन की युवा पीढ़ी इस विवाद पर बेपरवाह है और बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं ले रही है। चीनी सोशल मीडिया से ये खुलासा हुआ है। साइनो वेइबो नामक चीनी ट्वीटर पर चल रहे 50 ट्रेंडिंग टॉपिक में भारत-चीन बॉर्डर विवाद का चीनी युवा दूर-दूर तक कोई जिक्र नहीं कर रहे हैं जबकि साइनो वेइबो के चीन में 340 मिलियन यूजर्स हैं।

विज्ञापन


बता दें कि चीन ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों में भारत के खिलाफ हिंसा पैदा करने का भरसक प्रयास किया लेकिन इसमें कामयाब नहीं हुआ। संभवत: इसका कारण साधारण चीनी का भारत के प्रति बैर-भाव वाला कोई ऐतिहासिक रिकॉर्ड ना होना बताया जा रहा है। वहीं, 2012 में चीन ने जापान के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई थी लेकिन तब भी चीन अपनी इस नापाक चाल में कामयाब नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेता भी इस मुद्दे पर सरकार की इस मुहिम से परहेज करते दिख रहे हैं और किसी भी तरह की कोई टिप्पणी करने से खुद को दूर रखा हुआ है। साइनो वेइबो पर रिसर्च करने वाले एक शोधकर्ता के मुताबिक, चीन में बॉर्डर विवाद पर शनिवार को तकरीबन 8 लाख लोगों ने ही फोलो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी सरकार की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम के साथ-साथ ग्लोबल टाइम्स और सरकार के कई दर्जनों कर्मचारी बॉर्डर विवाद के साथ भारत की कमजोरियों को ढूंढ उसे पोस्ट करने में लगे हुए हैं जिसमें भारत के कमजोर पक्ष गरीबी को भी शामिल किया गया है। 


बता दें कि चीन में वेइबो के यूजर्स में 70 प्रतिशत युवा पीढ़ी है जो 30 साल से नीचे की उम्र की है। चीन की नई युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर पुरानी जेनेरेशन से ज्यादा सक्रिय है जो कि भारत-चीन के बीच चल रहे बॉर्डर विवाद पर नहीं बल्कि चीन में घरेलू समस्याओं जैसे मुद्दों पर केंद्रित हैं।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed