{"_id":"587015344f1c1ba37815bf25","slug":"chinese-spies-disguised-as-tibetans-are-being-sent-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बतियों के वेश में चीनी जासूस कर रहे भारत में घुसपैठ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तिब्बतियों के वेश में चीनी जासूस कर रहे भारत में घुसपैठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनौली
Updated Sat, 07 Jan 2017 05:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
चीन के जासूस अब नेपाल से तिब्बतियों का वेश धारण कर भारत में घुसपैठ करने में कामयाब हो रहे हैं। भारत में दलाई लामा के रहने से चीन बेचैन है और भारत में तिब्बतियों के वेश में चीनी जासूसों को भेज रहा है। इस खबर की पुष्टि इसी से हो जाती है कि अभी पिछले महीने ही सोनौली आव्रजन ने लामा के कपड़े पहने छह संदिग्ध लोगों को जेल भेज दिया था और बुधवार को सोलह संदिग्ध भारत में प्रवेश के दौरान सीमा से वापस किए गए। लेकिन अभी सैकड़ों ऐसे है जो सीमा पार नेपाल की सरजमीं पर घूमते देखे जा सकते हैं और भारत में घुसपैठ की फिराक में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, चीन के जासूस कुछ बड़ा करने की फिराक में हैं। पकड़े गए संदिग्ध पूछताछ में यहां से सीधे धर्मशाला जाने की बात भी कबूल चुके हैं। इधर, कुछ दिनों से चीन ने भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। भारत से सटे नेपाल के तराई जिलों में नेपाली नेताओं से संबंध स्थापित कर रहे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसी भी चीन की हरकतों की पल पल की जानकारी ले रही है। हालांकि तिब्बतियों के वेश में चीनी जासूसों को पहचानना मुश्किल काम है।
विज्ञापन