{"_id":"5bc46abbbdec2269360ca457","slug":"chinese-soldiers-crossed-line-of-actual-control-in-the-arunachal-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने फिर की उकसाने की कोशिश, भारतीय सीमा में घुसे सैनिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन ने फिर की उकसाने की कोशिश, भारतीय सीमा में घुसे सैनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Oct 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पड़ोसी देशों में विकास के नाम पर भारत को घेरने वाले चीन ने एक बार फिर ऐसी हरकत की है जिससे दोनों देशों के बीच विवाद पैदा हो सकता है। चीनी सैनिकों ने अरुणाचल सेक्टर में भारतीय सीमा का उल्लंघन किया है। बताया जा रहा है कि चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के कुछ सैनिक भारतीय सीमा में घुस गए थे लेकिन जब भारतीय सैनिकों ने इसपर आपत्ति जताई तो वह वापस चले गए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Chinese soldiers crossed Line of Actual Control in the Arunachal Sector but returned when Indian Army conveyed to them that they have entered the Indian side. The incident happened 10 days back. Both the armies are resolving such matters as per a set protocol: Sources
— ANI (@ANI) October 15, 2018
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि यह घटना करीब 10 दिन पहले की है। वहीं मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अरुणाचल सेक्टर का है। सैनिकों के सीमा में घुस जाने के बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें बताया कि वह भारतीय सीमा में घुस गए हैं और वापस चले जाएं। तब जाकर वह लौटे।
चीनी घुसपैठ का ये मामला दोनों देशों के बीच सुधरे रिश्ते को दोबारा खराब कर सकता है। बीते साल दोकलम विवाद के बाद चीन और भारत के रिश्तों में सुधार देखने को मिला था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अब दोनों देशों की सेनाएं प्रोटोकॉल के तहत इस मामले को हल कर रही हैं।
इससे पहले अगस्त माह में भी चीनी सेना ने उत्तराखंड में घुसपैठ की थी। उस वक्त चीनी सैनिकों से संबंधित रिपोर्ट आईटीबीपी ने अपने उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। अगस्त माह में ही चीनी सेना तीन बार (6, 13 और 15 तारीख) भारतीय सीमा में घुसी थी। वह 4 किमी तक आईटीबीपी की अग्रिम चौकी तक आ रहे थे। जिसके बाद खबर आई कि भारत की ओर से आईटीबीपी के जवानों ने इन सौनिकों को खदेड़ा था।