{"_id":"57aeebbc4f1c1bf619ee4363","slug":"chinese-foreign-minister-calls-on-pm-first-then-holds-talks-with-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर सुषमा से पहले पीएम मोदी से क्यों मिले चीनी विदेश मंत्री?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आखिर सुषमा से पहले पीएम मोदी से क्यों मिले चीनी विदेश मंत्री?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 13 Aug 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को पीएम मोदी और अपनी समकक्ष सुषमा स्वराज और मिले। इस दौरान दूसरे द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत के अलावा परमाणु आपूर्तिकर्ती समूह में भारत को शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
वांग और सुषमा ने अक्टूबर में गोवा में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के बारे में भी बात की।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर सुषमा और वांग की मुलाकात की जानकारी दी। अपने ट्वीट में स्वरूप ने दोनों नेताओं की तस्वीरें भी साझा कीं।
विज्ञापन
Discussing issues of mutual importance. EAM @SushmaSwaraj meets with her counterpart Chinese FM Wang Yi in New Delhi pic.twitter.com/ZcuvUpwzIv
विज्ञापन विज्ञापन— Vikas Swarup (@MEAIndia) August 13, 2016
इससे पहले वांग शुक्रवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर गोवा पहुंचे थे। गोवा में वांग सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर से भी मिले और ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों के बारे में बात की। चीन के विदेश मंत्री ने शुक्रवार रात को भारत पहुंचकर पीएम मोदी से पहले मुलाकात की, फिर अपनी समकक्ष सुषमा स्वराज से मिले।
चीन एनएसजी में भारत को शामिल किए जाने को लेकर विरोध कर रहा है। इसके लिए चीन दलील देता है कि जिस देश ने परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तखत नहीं किए हैं, उसे एनएसजी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
बता दें कि 48 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ती समूह में शामिल होने के लिए सभी सदस्य देशों की हामी जरूरी है। वांग की इस यात्रा के बाद चीन का रुख भारत को लेकर क्या रहेगा, यह आगे पता चलेगा, फिलहाल चीनी विदेश मंत्री ने भारत को एनएसजी के लिए उम्मीदें बरकरार रखने के लिए कहा है।