फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese citizens relaxes e-visa rules from indian government

भारत ने चीनी नागरिकों को ई-वीजा में दी छूट, अब एक वीजा पर पांच साल तक मल्टीपल एंट्री की सुविधा

Sat, 12 Oct 2019 09:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 12 Oct 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Chinese citizens relaxes e-visa rules from indian government
E-Visa

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बीच नई दिल्ली ने शुक्रवार को चीनी नागरिकों के लिए वीजा नियमों में महत्वपूर्ण छूट देने की घोषणा की। इसके मुताबिक अब चीनी नागरिकों को पांच साल की अवधि के लिए वीजा दिया जाएगा।

विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच उठाए जाने वाले मुद्दों में से यह एक ऐसा मुद्दा था जिसे चीन की तरफ से लगातार उठाया जा रहा था। भारत की इस घोषणा के मुताबिक अब चीनी नागरिकों को मल्टीपल-एंट्री पांच साल के लिए वीजा की सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन


इसके घोषणा के बाद से चीनी यात्री अब भारत में लंबी अवधि तक रुक सकते हैं। पांच साल में मल्टीपल एंट्री ई- टूरिस्ट वीजा की कीमत लगभग 5600 रुपये (80 डॉलर) होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भारत सरकार ने चीनी नागरिकों के लिए वीजा शुल्क और अवधि के अपने ई-वीजा नियमों को उदार किया है। वर्तमान समय में, ई-वीजा को छोटी अवधि के लिए दिया जाता है। वर्तमान नियमों के मुताबिक, भारत में आगमन के समय से ई-वीजा की वैधता 60 दिनों की होती है। 

इससे पहले दोनों राष्ट्रप्रमुखों के बीच महाबलीपुरम में मुलाकात हुई और दोनों में महाबलीपुरम के सौंदर्य का लुत्फ उठाया। दोनों नेताओं ने रात के समय दक्षिण भारतीय भोजन का लुत्फ उठाया। 


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तंजावुर की पेंटिंग और एक नचियारकोइल दीप तोहफे में दिया। पेंटिंग में देवी सरस्वती वीणा बजाते दिख रही हैं। छह फीट ऊंचे और 108 किलोग्राम वजन वाले नचियारकोइल दीप पर सोने की परत चढ़ी है। इसे आठ से ज्यादा कलाकारों ने 12 दिनों में तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed