फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese army wanted to repeat Galwan like Incident in Rezang La and Mukhpari peak on Monday

रॉड और भाले लेकर रेजांग ला में आए चीनी सैनिक, गलवां जैसी घटना करने का था इरादा

Tue, 08 Sep 2020 09:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Sep 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Chinese army wanted to repeat Galwan like Incident in Rezang La and Mukhpari peak on Monday
भाले और रॉड लिए चीनी सैनिक - फोटो : विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के चलते उपजे तनाव में गलवां झड़प ने आग में घी डालने जैसा काम किया था। अब चीन की सेना वैसी ही एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थी। लेकिन, मुस्तैद भारतीय सैनिकों ने उसकी यह मंशा कामयाब नहीं होने दी। इस बार चीनी सैनिक रेजांग ला इलाके में अपनी नापाक साजिश को अंजाम देना चाहते थे। मीडिया में आ रही चीनी सैनिकों की तस्वीरें बताती हैं कि जो चीन का इरादा उजागर कर रही हैं।

विज्ञापन


सोमवार की शाम चीन की सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) के करीब 50 सैनिक रेजांग ला के उत्तर में स्थित मुखपारी चोटी के पास भारतीय पोस्ट की ओर आक्रामक तरीके से आए थे। चीनी सैनिकों की कोशिश मुखपारी चोटी और रेजांग ला इलाकों से भारतीय सैनिकों को हटाने की थी। मीडिया में आई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि चीनी सैनिक नुकीले रॉड और भाले लिए हुए थे। उन्होंने भारतीय सैनिकों को उकसाने के लिए 10-15 राउंड हवाई फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन



सेना के सूत्रों ने बताया है कि सोमवार की शाम करीब छह बजे पीएलए के करीब 50 सैनिक आक्रामक तरीके से मुखपारी चोटी के पास भारतीय पोस्ट की ओर आए थे। चीनी सैनिकों की कोशिश मुखपारी चोटी और रेजांग ला इलाकों से भारतीय सैनिकों को हटाने की थी। चीनी सैनिकों के पास रॉड, भाले और धारदार हथियार थे। और तो और ऐसी नापाक हरकत करने वाले चीन ने पूरी बेशर्मी के साथ उलटे भारतीय सैनिकों पर ही एलएसी को पार करने का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने भारत पर ही लगाया आरोप, सेना ने दिया जवाब

सोमवार शाम की इस घटना के बाद चीन ने भारतीय सैनिकों पर ही आरोप लगा दिया। चीन ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने सीमा पार की थी। उसके इस झूठ पर मंगलवार को भारतीय सेना ने बयान जारी किया। सेना ने कहा कि चीन की सेना आगे बढ़ने के लिए उकसावे वाली गतिविधियां कर रही है। भारतीय सेना ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहते हैं। हालांकि हम हर कीमत पर राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए भी दृढ़ हैं।

भारतीय सेना ने कहा, 'चीन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांतिपूर्ण तरीके से सेनाओं को पीछे हटाने और स्थिति को सामान्य करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वहीं चीन आगे बढ़ने के लिए उत्तेजक गतिविधियां कर रहा है। किसी भी चरण में भारतीय सेना ने एलएसी पार नहीं की और न ही किसी भी आक्रामक साधन का सहारा लिया जिसमें गोलीबारी भी शामिल है।'

सेना ने कहा, 'सात सितंबर को हुए तात्कालिक मामले में, चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सैनिकों ने एलएसी पर हमारी फॉरवर्ड पोजिशन के करीब पहुंचने की कोशिश की। जब भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा तो उन्होंने भारतीय सैनिकों को उकसाने के लिए हवा में फायरिंग की।' भारतीय सेना ने कहा, 'यह पीएलए है जो समझौतों का घोर उल्लंघन कर रहा है और आक्रामक युद्धाभ्यास कर रहा है। हमारे सैनिकों ने जिम्मेदार तरीके से व्यवहार किया।

15 जून को क्या हुआ था पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में

इससे पहले 14  और 15 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। यह झड़प सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान हुई थी। इसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। इस दौरान चीन को भी नुकसान हुआ था, लेकिन उसने इसकी जानकारी साझा नहीं की थी। हालांकि, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस झड़प में चीन के कम से कम 35 सैनिक मारे गए थे। इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव कई गुना बढ़ गया था।

चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में गलवां घाटी में झड़प के दौरान पत्थरों, कील लगे डंडों, लोहे की छड़ों आदि से भारतीय सैनिकों पर बर्बर हमला किया था। ऐसी घटनाएं होने के बाद एक बार फिर चीनी सैनिकों को उसी रूप में देखने से साफ होता है कि चीन की असल मंशा क्या है। बता दें कि मोल्डो क्षेत्र स्थित प्रमुख चीनी संरचनाओं के सामने पैंगोंग झील क्षेत्र के दक्षिणी तट के आसपास रणनीतिक चोटियों पर भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed