फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China's HMPV virus increased tension in the Indian stock market

Why Market Down Today: जानें आज शेयर बाजार क्यों गिरा

Mon, 06 Jan 2025 12:49 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 12:49 PM IST
सार

HMPV virus: चीन में वायरस के प्रकोप की खबरों के चलते शेयर बाजार हडकंप मच गया हैं। बीएसई सेंसेक्स में 1,100 से अधिक अंकों की गिरावट आई है। निफ्टी में लगभग 1.4% की गिरावट दिख रही है। बता दें कि कर्नाटक में इस वायरस से संक्रमित दो बच्चे मिले हैं।

विज्ञापन
China's HMPV virus increased tension in the Indian stock market
शेयर बाजार पर दिखा चीनी वायरस का असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन में वायरस के प्रकोप की खबरों के बीच बेंगलुरु में एचएमपीवी के दो मामले सामने आए है। इससे शेयर बाजार हडकंप मच गया हैं। बीएसई सेंसेक्स में 1,100 से अधिक अंकों की गिरावट आई है। निफ्टी में लगभग 1.4% की गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी है। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और 3 में तेजी है। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा 3.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सोमवार सुबह ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत थे। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखी गई थी। आज सुबह एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत आ रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार यानी 3 जनवरी को सेंसेक्स 720 अंक की गिरावट के साथ 79,223 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही, ये 24,004 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, बैंकिंग, फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। जबकि, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.26% और मीडिया सेक्टर में 1.70 प्रतिशत की तेजी थी।
विज्ञापन


बाजार के जानकारों का कहना है कि, अर्थव्यवस्था में सुस्ती और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय बाजार में वापस लौटने को लेकर चिंता देखने को मिल रही है। हालांकि, इन सबके बीच चीन के बाजारों में बिकवाली से एक उम्मीद जगी है। इसके पहले चीन में तेजी के बाद एफआईआईएस ने भारतीय बाजार की जगह वहां के बाजारों पर भरोसा दिखाया। ऊंचे वैल्यूएशन के बाद भी फंड मैनेजर भारत पर ही दांव लगा सकते हैं। चीन में आर्थिक रिकवरी की चिंता के बीच फंड मैनेजर के लिए भारतीय बाजार ज्यादा भरोसेमंद विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बेंगलुरु में एक 8 महीने के बच्चे में एचएमपीवी का पता चला है। आईसीएमआर ने भी दो मामलों की पुष्टि की है। इनमें 3 महीने की बच्ची और 8 महीने का बच्चा शामिल है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ये कोई नया वायरस नहीं है। मौसम में बदलाव के कारण ये केस बढ़ते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को आश्वस्त किया है कि चिंता का कोई कारण नहीं है। भारत विभिन्न चैनलों के माध्यम से वैश्विक एचएमवीपी स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed