{"_id":"56ff43a24f1c1b065cf00110","slug":"china-making-road-in-pakistan-occupied-kashmir-after-objection","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के विरोध के बावजूद चीन ने पीओके को जोड़ने के लिए शुरू किया निर्माण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत के विरोध के बावजूद चीन ने पीओके को जोड़ने के लिए शुरू किया निर्माण
एजेंसी/बीजिंग
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के कड़े विरोध के बावजूद चीन ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को जोड़ने के लिए शिंजिआंग प्रांत में लॉजिस्टिक सेंटर के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। यह 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का हिस्सा है।
विज्ञापन
चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि सीपीईसी परियोजना के तहत ताशकुरगान ताजिक स्वशासित जिला के 58 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसमें कुल 46.4 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पामीर में समुद्र तल से 3,200 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह इलाका शिंजिआंग के काशगर टाउन के बेहद करीब है, जो चीन को पीओके से जोड़ता है। सीपीईसी के तहत चीन के संसाधन संपन्न शिंजिआंग को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से रोड, रेल, पाइपलाइन और फाइबर ऑप्टिक लिंक के जरिए जोड़ा जाना है।
विज्ञापन
भारत ने विवादित कश्मीर क्षेत्र (पीओके) से होकर गुजरने वाले इस गलियारे का कड़ा विरोध किया है। तीन चरणों वाली इस परियोजना के पहले चरण में ताशकुरगान में एक इंटरनेट सर्विस एडमिनिस्ट्रेशन सेंटर, एक क्रोस बॉर्डर ई-कॉमर्स इंटरप्राइज इनक्यूबेटर, एक आधुनिक गोदाम घर और लॉजिस्टिक सेंटर बनाना शामिल हैं।