{"_id":"5f48eefbe1eb6d196c2199b1","slug":"china-laying-optical-cable-near-lac-for-5g-technology-amid-border-tension-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"5जी तकनीक के लिए एलएसी के पास ऑप्टिकल केबल बिछा रहा चीन, बैरकें भी बनाईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
5जी तकनीक के लिए एलएसी के पास ऑप्टिकल केबल बिछा रहा चीन, बैरकें भी बनाईं
Fri, 28 Aug 2020 06:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 28 Aug 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
चीन की सेना (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के आस-पास 5जी टेक्नोलॉजी के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि चीन की सेना ने पैंगोंग त्सो झील इलाके के पास सैनिकों के लिए बैरकों का निर्माण कार्य भी शुरू किया है।
विज्ञापन
भारतीय खुफिया एजेंसियों का कहना है कि चीन ने अगस्त के पहले सप्ताह में एलएसी के विवादित क्षेत्र डेमचोक में 5जी के लिए निर्माण कार्य किया था। एजेंसियों के अनुसार चीन ने नए स्पेक्ट्रम बैंडविड्थ, फाइबर ऑप्टिक्स केबल बिछाने के लिए और सेल्यूलर ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए उपकरणों को इंस्टॉल किया है।
विज्ञापन
एजेंसियों ने अलर्ट किया है कि चीन के पीछे हटने के दावे के बावजूद पैंगोंग त्सो झील इलाके में चीनी सेना की ओर से नया निर्माण कार्य देखा गया है। पैंगोंग त्सो झील इलाके में नई झोपड़ियां और शेड का निर्माण हुआ है। चीनी सेना ऐसे कदम तब उठा रही है जब दोनों देश तनाव कम करने के लिए वार्ताओं के दौर में लगे हुए हैं।
विज्ञापन