फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China is involved in Manipur violence: Uddhav Thackeray faction leader and MP Sanjay Raut

Maharashtra: 'मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ, केंद्र ने क्या कदम उठाए?', राउत ने की मोदी सरकार पर सवालों की बौछार

Sun, 02 Jul 2023 12:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 12:25 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सभी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वाहवाही भी की।

विज्ञापन
China is involved in Manipur violence: Uddhav Thackeray faction leader and MP Sanjay Raut
संजय राउत और पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत एक बार फिर मणिपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर हमलावर हुए। उन्होंने पूछा कि अगर हिंसा प्री-प्लान है तो केंद्र सरकार, गृह  मंत्रालय, मणिपुर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सब आपके हैं तो ये योजना बनाई किसने। इतना ही नहीं, राउत ने हिंसा के पीछे चीन का हाथ भी बताया। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो राइफलें पकड़ी गई हैं, वे चीन में बनी हैं। इस पूरे प्रकरण में कोई हीरो बना है तो वो राहुल गांधी हैं।

विज्ञापन


40 दिन से चल रही हिंसा

राउत ने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा के पीछे चीन का हाथ है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चीन के खिलाफ क्या कार्रवाई की है? उन्होंने कहा कि 40 दिन से हिंसा चल रही है, लोगों का पलायन चल रहा है। लोग घर छोड़कर शिविरों में रह रहे है। इस सबको देखते हुए मणिपुर के सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता की वाहवाही
सांसद संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल मणिपुर गए यही खुद में बड़ी बात है। पीएम मोदी अभी तक क्यों नहीं गए। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह गए भी तो सिर्फ एक बैठक करके चले गए। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात भी नहीं की। किसी ने उनका दुख दर्द जाना भी नहीं। नेता ने आगे कहा कि अब राहुल गांधी गए हैं, तो आप लोगों को जलन क्यों हो रही है? उन्होंने कहा हो सकता है राहुल एजेंडा के साथ आए हो, लेकिन भाजपा का एजेंडा क्या है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम को भी घेरा
उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला किया। कहा कि पीएम कभी अमेरिका तो कभी भोपाल चले जाते हैं। चीन मणिपुर में घुस गया है उसके ऊपर हमला नहीं किया जा रहा है। वहां तो चुप बैठे हैं। यह कौन सा एजेंडा है? उस एजेंडे की बात मुख्यमंत्री को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। 

राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में तीन साल पहले एक सरकार बनाने में थोड़ी देरी हो गई थी तो राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। मणिपुर में तो पूरी सरकार जल रही है। लोगों ने सरकार को जला दिया है, तब भी राष्ट्रपति शासन नहीं लग रहा।


कांग्रेस सांसद का वार
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी कहा कि मणिपुर में जो राइफलें पकड़ी गई हैं, वे चीन में बनी हैं। इस पूरे प्रकरण में कोई हीरो बना है तो वो राहुल गांधी हैं, जिन्होंने वहां जाकर शांति की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि सीएम को तुरंत हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed