फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China has two steps ahead in every aspect yet India will give a tough fight on war

हर मामले में दो कदम आगे है चीन,फिर भी भारत देगा कड़ी टक्कर

Thu, 07 Sep 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 07 Sep 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
China has two steps ahead in every aspect yet India will give a tough fight on war
भारतीय सेना
बुधवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ दिए बयान में कहा है कि देश को दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। वैसे रावत का युद्ध को लेकर ऐसा बयान पहली बार नहीं आया है। इससे पहले भी रावत कह चुके हैं कि सेना एक समय में पाकिस्तान, चीन और आतंकियों के साथ ढाई युध्द लड़ सकती है। 
विज्ञापन


 डोकलाम विवाद के बाद चीन बार-बार भारत को सेना पीछे करने की धमकी देता रहा है यहां तक की चीन ने भारत को 1962 के युद्ध का नतीजा भी याद दिलाया। जिस तरह से भारत चीन के आगे टिका रहा और डोकलाम पर कई बड़े दिग्गज देश भारत के साथ खड़े रहे इसके बाद चीन को भारत की ताकत को समझ लेना चाहिए।
विज्ञापन


लेकिन अब जब दोनों देशों की तल्खी दिन ब दिन बढ़ रही है तो यह देखना जरूरी हो जाता है कि चीन के सामने भारत कहां टिकता है। वैसे बता दें कि ग्लोबल फायरपावर कि रिपोर्ट में सैन्य शक्ति के मामले में भारत और चीन तले ऊपर हैं। यानी पांच पावरफुल देशों में चीन तीसरा और भारत चौथे नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट में सैन्य शक्ति में चीन तीसरे और भारत चौथे नंबर पर है

China has two steps ahead in every aspect yet India will give a tough fight on war
अब बात करते हैं रक्षा बजट की तो मौजूदा साल के लिए भारत का रक्षा बजट करीब 53 बिलियन डॉलर के करीब है जबकि चीन का बजट 151 बिलियन डॉलर से अधिक का है। यानी हम रक्षा बजट के मामले चीन के आगे कहीं नहीं टिकते हैं। 

ग्लोबल फायर पावर रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना के पास करीब 14 लाख सक्रिय मिलिट्री पर्सनल है जबकि चीन के पास भारत के सामने दुगुने से भी अधिक मिलिट्री पर्सनल हैं। जबकि चीन के पास टोटल एयरक्राफ्ट 2955 है जिसमें फाइटर एयरक्राफ्ट 1271 हैं और अटैकिंग एयरक्राफ्ट 1385 हैं। वहीं भारत के पास 2102 जिसमें फाइटर एयरक्राफ्ट 676 और अटैकिंग एयरक्राफ्ट 809 है।
 
भारत के पास कंबैट टैंक 4426 है जबकि रॉकेट प्रोजेक्टर्स 292 है। चीन इस मामले में हमसे डेढ़गुना है। यानी कंबैट टैंक 6457 और रॉकेट 1770 हैं। डोकलाम मामले में भारत ने 73 दिनों तक टक्कर देकर ये साबित कर दिया है कि अब भारत चीन से दो दो हाथ करने के लिए तैयार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed