फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China handles border disputes with neighbours India, Taiwan, Japan and others

हिंदुस्तान अकेला नहीं इन देशों के साथ भी सीमा विवाद में उलझा हुआ है चीन

Tue, 16 Jun 2020 04:04 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Jun 2020 04:04 PM IST
सार

चीन के साथ विश्व के 14 देशों की सीमाएं लगती हैं। जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और फिलिपींस से समुद्री सीमा विवाद।

विज्ञापन
China handles border disputes with neighbours India, Taiwan, Japan and others
चीनी आर्मी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत और चीन के बीच बीते कुछ दिनों से चले आ रहे विवाद में सोमवार रात तनाव बढ़ गया है। लाईन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LaC) गलवां घाटी पर दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई। भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हुए तो चीनी मीडिया के मुताबिक उन्होंने भी अपने पांच सैनिक खोए हैं। 70 के दशक के बाद पहली बार एलएसी पर भारतीय जवानों की शहादत हुई है, इससे पहले 1975 पर एलएसी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें चार भारतीय जवान शहीद हुए थे। पूरे मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ दिनों पहले सेनाध्यक्ष जनरल नरावणे ने सीमा का दौरा किया था।

विज्ञापन

कई देशों के साथ सीमा विवाद में उलझा है चीन

China handles border disputes with neighbours India, Taiwan, Japan and others
चीनी आर्मी - फोटो : ट्विटर

चीन के साथ विश्व के 14 देशों की सीमाएं लगती हैं, जो विश्व में सबसे अधिक है। इनमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाखस्तान, मंगोलिया, रूस, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, भूटान और नेपाल जैसे राष्ट्र हैं। अपने अधिकांश पड़ोसी देशों के साथ चीन का सीमा विवाद बराबर चलता रहता है। समय के साथ चीन ने अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाखस्तान, म्यांमार, पाकिस्तान और रूस से अपने विवाद काफी हद तक सुलझा लिए हैं। वर्तमान में चीन का सबसे बड़ा सीमा विवाद भारत और कुछ हद तक भूटान के साथ चल रहा है। भू-सीमा के अलावा चीन के साथ चार देशों (जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और फिलिपींस) की समुद्री सीमा भी लगती है। इन समुद्री सीमाओं को लेकर भी चीन का विवाद चलता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वर्तमान भारत-चीन विवाद का कारण?

China handles border disputes with neighbours India, Taiwan, Japan and others
गलवां घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प - फोटो : Amar Ujala

भारत का कहना है कि गलवां घाटी के किनारे चीनी सेना के कुछ टेंट देखे गए हैं, इसके बाद भारत ने भी वहां फौज की तैनाती बढ़ी दी है। वहीं, चीन का आरोप है कि भारत गलवां घाटी के पास रक्षा संबंधी गैर-कानूनी निर्माण कर रहा है। मई में दोनों देशों के बीच सीमा पर अलग-अलग जगह टकराव हो चुका है। नौ मई को नॉर्थ सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प हुई थी, उसी दौरान लद्दाख में एलएसी के पास चीनी सेना के हेलीकॉप्टर देखे गए थे, इसके बाद भारतीय वायुसेना ने भी सुखोई समेत दूसरे लड़ाकू विमानों से पेट्रोलिंग शुरू कर दी। चीन ने इस तनाव की वजह भारत को बताया है, चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में सोमवार को प्रकाशित एक आर्टिकल में गलवां नदी (घाटी) क्षेत्र में तनाव के लिए भारत को जिम्मेदार बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed