फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   china global times praise india economic foreign policies under pm narendra modi

China: ड्रैगन ने भी माना भारत का लोहा, ग्लोबल टाइम्स के लेख में मोदी सरकार की आर्थिक-विदेश नीति की जमकर तारीफ

Thu, 04 Jan 2024 04:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 04 Jan 2024 04:41 PM IST
सार

लेख के अनुसार, भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने 'भारत नैरेटिव' के विकास के लिए ज्यादा सक्रियता से काम कर रहा है। 

विज्ञापन
china global times praise india economic foreign policies under pm narendra modi
PM Modi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक ताकत का लोहा अब चीन भी मानने लगा है। दरअसल चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में एक लेख लिखा गया है। इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव की तारीफ की गई है। लेख के अनुसार, भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने 'भारत नैरेटिव' के विकास के लिए ज्यादा सक्रियता से काम कर रहा है। 
विज्ञापन


लेख में मोदी सरकार की तारीफ
ग्लोबल टाइम्स के लेख में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक, सामाजिक प्रशासन और विदेश नीति की तारीफ की गई है। ग्लोबल टाइम्स चीन का सरकारी अखबार है और इसमें प्रकाशित लेखों को चीन की सरकार के विचार माना जाता है। ताजा लेख चीन की शंघाई स्थित फुदान यूनिवर्सिटी के दक्षिण एशिया मामलों के जानकार झांग जियादोंग ने लिखा है। इस लेख में भारत की बीते चार साल की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन


लेख में भारत के मजबूत आर्थिक विकास, शहरी प्रशासन में बेहतरी और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में आए भारत के, खासकर चीन के प्रति नजरिए का जिक्र किया गया है। लेख में झांग लिखते हैं कि 'उदाहरण के लिए, जब चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन के मुद्दे पर चर्चा होती थी तो भारतीय प्रतिनिधियों का फोकस पहले असंतुलन दूर करने के लिए चीन द्वारा उठाए गए कदमों पर ही होता था, लेकिन अब भारतीय प्रतिनिधि भारत की निर्यात क्षमता को बढ़ाने पर फोकस करते हैं। तेज आर्थिक विकास और सामाजिक विकास के चलते भारत अब पहले से ज्यादा रणनीतिक रूप से विश्वास से भरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की विदेश नीति को भी सराहा
2 जनवरी को प्रकाशित हुए लेख में लिखा गया है कि 'अब राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भारत का जौर भारतीय लोकतंत्र पर ज्यादा है। भारत अब औपनिवेशिक दौर की छाया से दूर हो रहा है और विश्व गुरु की तरह काम कर रहा है।' मोदी सरकार की विदेश नीति की भी जमकर तारीफ की गई है। लेख के अनुसार, भारत आज कई देशों के साथ एक साथ अपने संबंध संतुलित करके चल रहा है। जहां एक तरफ वह अमेरिका, जापान और रूस के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बेहतर रणनीति दर्शा रहा है।  भारत आज ध्रुवीय दुनिया में एक मजबूत पक्ष बनकर उभर रहा है। 


लेख के अंत में लिखा गया है कि ऐसा लगता है कि पूरी तरह से बदला हुआ, मजबूत भारत आज एक नया भूराजनैतिक फैक्टर बन गया है और कई देश इसके साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed