{"_id":"5eed2e698ebc3e4336016ffc","slug":"china-gave-a-step-by-step-account-of-the-galwan-clash-and-elaborated-on-settling-this-incident-makes-fresh-claim-on-galwan-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज चीन ने हिंसक झड़प का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया, गलवां घाटी पर फिर किया दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धोखेबाज चीन ने हिंसक झड़प का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया, गलवां घाटी पर फिर किया दावा
Sat, 20 Jun 2020 03:00 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 20 Jun 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन
- फोटो : एएनआई
धोखेबाज चीन ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत को जग जाहिर कर दिया। उसने गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर शुक्रवार रात नया बयान जारी किया। इसमें उसने भारतीय और चीन सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान की ओर से चीनी दूतावास की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए इस ब्यौरे के साथ चीन ने गलवां घाटी पर भी अपना दावा जताया है।
विज्ञापन
China's Foreign Ministry Spokesperson Zhao Lijian gave a step-by-step account of the Galwan clash and elaborated China's position on settling this incident: Embassy of China in India pic.twitter.com/I3HlJhUrIP
— ANI (@ANI) June 19, 2020विज्ञापन
बता दें कि इस ताजा दावे से एक दिन पहले ही भारत ने गलवां घाटी पर चीनी सेना के संप्रभुता के दावे को खारिज कर दिया था और बीजिंग से अपनी गतिविधियां एलएसी के उस तरफ तक ही सीमित रखने को कहा था। भारत का कहना था कि इस तरह का 'बढ़ा-चढ़ाकर' किया गया दावा छह जून को हुई उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता में बनी सहमति के खिलाफ है।
विज्ञापन
इससे इतर चीन के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने दावा करते हुए कहा कि गलवां घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी हिस्से में आता है। कई वर्षों से वहां चीनी सुरक्षा गार्ड गश्त कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी निभाते हैं।