फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China Foreign Ministry said Chinese companies will follow the laws of the country in which they are working

Chinese Companies: चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, जिस देश में कर रहीं काम, वहां के कानून मानेंगी चीनी कंपनियां

Thu, 16 Mar 2023 05:55 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, बीजिंग/नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, बीजिंग/नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Mar 2023 05:55 AM IST
सार

भारत के केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्मार्टफोन की सुरक्षा जांच व पहले से इंस्टॉल एप हटाने के लिए नये नियम वाली खबर को खारिज किया है।

विज्ञापन
China Foreign Ministry said Chinese companies will follow the laws of the country in which they are working
भारत के केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर। - फोटो : Twitter

विस्तार

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने अपनी कंपनियों को हमेशा अंतरराष्ट्रीय नियमों और स्थानीय कानूनों के अनुसार काम करने के लिए कहा है। यह बयान चीन ने भारत में सामने आई उस खबर के बाद जारी किया, जिसमें दावा किया गया था कि भारत सरकार स्मार्टफोन की सुरक्षा जांच व पहले से इंस्टॉल एप हटाने के लिए नए नियम ला रही है।

विज्ञापन


भारत के केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्मार्टफोन की सुरक्षा जांच व पहले से इंस्टॉल एप हटाने के लिए नये नियम वाली खबर को खारिज किया है। कहा, सरकार मोबाइल सुरक्षा गाइडलाइंस के लिए केवल कंपनियों के साथ चर्चा कर रही है। यह पहले से चल रही प्रक्रिया है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने साफ किया कि सुरक्षा जांच या कठोर सरकारी कार्रवाई की खबर पूरी तरह गलत है। यह खबर भारतीय मानक ब्यूरो के मानक आईएस17737 (पार्ट-3) 2021 के तहत बनी मोबाइल सुरक्षा गाइडलाइंस पर स्मार्टफोन निर्माण सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के साथ पहले से चल रही चर्चाओं को गलत ढंग से समझते हुए जारी की गई। चंद्रशेखर ने कहा कि भारत का आईटी मंत्रालय साल 2026 तक भारत में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन 30 हजार करोड़ डॉलर तक पहुंचाने के लिए केंद्रित होकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed