फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China again breached border, besides soldiers, helicopters also entered India

चीन ने फिर किया सीमा उल्लंघन, 11 सैनिकों के अलावा दो हेलीकॉप्टर भी भारत में हुए दाखिल

Tue, 16 Oct 2018 03:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
China again breached border, besides soldiers, helicopters also entered India

चीन के सैनिकों ने एक बार फिर से भारतीय सीमा का उल्लंघन करके उकसाने वाली कार्रवाई की है। पिछले एक हफ्ते के दौरान चीनी सैनिकों के घुसपैठ की दो घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक चीन के 11 सैनिकों को अरुणाचल प्रदेश की अपर दिबांग घाटी में घूमते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


वहीं चीन की सेना के दो हेलीकाप्टर भी हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए भारत में दाखिल हो गए थे। हालांकि करीब पांच मिनट तक मंडराने के बाद वे वापस लौट गए।

सूत्रों ने बताया है कि यह मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अरुणाचल सेक्टर का है। करीब हफ्ते भर पहले चीनी सैनिक भारतीय सीमा में आ गए थे। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को बताया कि वह भारतीय सीमा में आ गए हैं। इसके बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए। सूत्रों ने बताया कि बाद में पूरे मामले को पहले से तय प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों देश के सैन्य अधिकारियों ने सुलझा लिया।

विज्ञापन

चीन पहले भी करता रहा है घुसपैठ

वहीं भारत-तिब्बती सीमा पुलिस बल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के दो हेलीकाप्टर 27 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन पोस्ट के आसपास दिखे। दोनों चीनी हेलीकाप्टर एमआई-17 की तरह दिख रहे थे। लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन पोस्ट ट्रिग हाईट और डेपसांग इलाके में पड़ता है।

बता दें कि जून 2017 में चीनी सैनिकों ने दोकलम में घुसपैठ की थी। इसे लेकर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया। इस दौरान 73 दिनों तक दोनों देशों के बीच टकराव जैसी स्थिति बनी रही लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों के चलते चीन को पीछे हटना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed