फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   childrens day special she waged a campaign against child marriage in the village

गांव में बाल-विवाह रुकवाकर नजराना ने कायम की मिसाल

Thu, 16 Nov 2017 10:11 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 16 Nov 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
childrens day special she waged a campaign against child marriage in the village
नजराना - फोटो : unicef
किसी ने मुझे कहा था तुम एक लड़की हो, तुम्हें क्या लगता है कि तुम समाज को बदल सकती हो? नहीं तुम बिल्कुल नहीं बदल नहीं सकती...मुझे ये बात इतनी चुभी कि मैंने न केवल उसे बदलने की ठान ली बल्कि अपने नाम की तरह नजराना ही पेश किया। अब मैं गर्व से कह सकती हूं कि अब गांव की लड़कियां नजराना दीदी की तरह बनना चाहती हैं और ये बातें मुझे गर्व से भर देती हैं। 
विज्ञापन


 मेहनत लगती है सपनों को हकीकत बनने में,
हौसला लगता है बुलंदियों को पाने में, 
अरसा लगता है जिंदगी को बनाने में, 
जिंदगी भी कम पड़ जाती है एक अच्छा दोस्त और मंजिल पाने में।

childrens day special she waged a campaign against child marriage in the village
nazrana-unicef - फोटो : unicef
मैं उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की तीघड़ा गांव की रहने वाली हूं। अब मैं 19 साल की हो चुकी हूं।  जब मैं 16 साल की थी तो चाइल्ड मैरिज के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी जो अब उस मुकाम तक पहुंच चुका है जहां लोग मुझे जानने लगे हैं और मेरी बातों को समझने लगे हैं।

मेरी दोस्त रिया की शादी उसके परिवार वाले 16 साल की उम्र में कर रहे थे। मैं उसके घर पहुंची और उसके परिवार वालों को कम उम्र की शादी के साइड इफेक्ट बताए यही नहीं मैंने उन्हें समझाया कि अगर वो कम उम्र में मां बनेगी तो उसके क्या दुष्परिणाम बताए। उसके घर वाले और मां दोनों ही मुझे काफी डांटा लेकिन मैंने यूनिसेफ के अभियान गरिमा के बारे में बताया।

मेरे इस विरोध के बाद भले ही पहले वो लोग गुस्सा हुए लेकिन बाद मे  मेरे नो चाइल्ड मैरिज अभियान में गांव की कई लड़कियां जुड़ीं और अभियान की हिस्सा बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed