फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Children are being smuggled using luxury buses because trains were canceled in corona

नया हथकंडा: काले शीशे लगी लग्जरी बसों का इस्तेमाल बच्चों की तस्करी में

Tue, 17 Aug 2021 08:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 17 Aug 2021 08:46 AM IST
सार

  • बिहार में पिछले साल से लेकर अब तक 75 बच्चों को बसों से रिहा कराया गया
  • बच्चों के साथ हर जगह प्रताड़ना होती थी, उनसे 16 से 18 घंटे काम लिया जाता था
  • ट्रेनें रद्द रहीं तो तस्करों ने तस्करी के लिए लग्जरी बसों का सहारा ले लिया
  • हर दिन किसी न किसी तरह बच्चों की तस्करी हो रही है

विज्ञापन
Children are being smuggled using luxury buses because trains were canceled in corona
बच्चों की तस्करी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच मानव तस्करी का तरीका भी बदल गया है। रास्ते से चमचमाती हुई लग्जरी बस गुजरते दिखे जिसमें काले शीशे, पर्दे लगे हों तो एक बार संदेह जरूर कर सकते हैं, क्योंकि ये बसें बच्चों की तस्करी का नया जरिया बन गई हैं। 

विज्ञापन


बच्चों की तस्करी रोकने और उन्हें आजाद कराने के काम में लगी एनजीओ सेंटर डायरेक्ट के निदेशक सुरेश कुमार बताते हैं कि कोरोना के दौर में जब ट्रेनें रद्द रहीं तो तस्करों ने तस्करी के लिए लग्जरी बसों का सहारा ले लिया है। इस कारण एनजीओ और सरकार को भी बच्चों को आजाद करने के मिशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सुरेश बताते हैं कि पहले हमें ट्रेनों का समय पता था, स्टॉपेज पता था, हम बच्चों को देख के भी पता लगा लेते थे, लेकिन अब काले व पर्दे वाली बसों के जरिये हो रही बच्चों की तस्करी को रोकना मुश्किल हो गया है क्योंकि अब अंदाजा लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को बसों से भेजे जाते हैं 
सुरेश कुमार का कहना है कि प्राइवेट लग्जरी बसों का कोई समय नहीं है। दिन में ये बसें खड़ी रहती हैं। रात को इनमें बच्चों को भरा जाता है और बिना किसी डर भय के एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा जा रहा है। कभी-कभी हम देखते भी हैं कि बस बच्चों से भरी है लेकिन तेज रफ्तार बस को रोकना नामुनकिन होता है। 

बिहार में बस से रिहा कराए बच्चे 
सुरेश बताते हैं कि बिहार में पिछले साल से लेकर अब तक 75 बच्चों को बसों से रिहा कराया गया है। सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि अभिभावक ही बच्चे को छोड़ने जाते हैं, ऐसे में कुछ कार्रवाई करना भी मुश्किल होता है, लेकिन अब मामले बढ़ रहे हैं। हर दिन किसी न किसी तरह बच्चों की तस्करी हो रही है।

भूख के मारे कुपोषित हो गया 
पिंकू (12) को मां कांता ने तस्कर के कहने पर जयपुर पहुंचा दिया। तस्कर ने वादा किया था कि वो उसे वहां नौकरी देगा और चूड़ी की फैक्ट्री में काम दे दिया। सितंबर में वो कुपोषित हो गया और पैर टूट गया।

  •  कांता जयपुर पहुंची तो पिंकू की हालत देख दंग रह गई और पुलिस की मदद से पिंकू को आजाद कराया।

बच्चों के साथ हर जगह प्रताड़ना 
सुरेश बताते हैं कि चूड़ी की फैक्ट्री में पिंकू से बिना खाना-पानी के 16 से 18 घंटे काम लिया जाता था। काम न करने पर पीटा भी जाता था लेकिन परिवार के लोग बच्चों के साथ हो रही प्रताड़ना से अनजान रहते हैं। जब वो बच्चों के पास पहुंचते हैं तो लाडले की हालत देख पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed