फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   children after covid 19 recovery suffering from stomach ache and fever blood pressure and mias disease

कोरोना : ठीक होने के डेढ़ महीने बाद बच्चों में पेट दर्द, तेज बुखार की शिकायत, डॉक्टर बोले - चिंता का विषय

Sat, 10 Oct 2020 12:24 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 10 Oct 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
children after covid 19 recovery suffering from stomach ache and fever blood pressure and mias disease
Corona in india - फोटो : पीटीआई

दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हर दिन कोरोना से हजारों की संख्या में मौतें हो रही हैं। इसके बाद भी कोरोना को लेकर नए-नए शोध हो रहे हैं, जो चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं।

विज्ञापन



बंगलूरू में एक नौ साल के बच्चे के मामले ने डॉक्टरों को चौंका दिया है। बंगलूरू के एस्टर सीएमआई अस्पताल में एक नौ साल का बच्चा भर्ती है, जिसे मल्टी-सिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चे में यह लक्षण कोरोना से ठीक होने के 45 दिनों बाद दिखे हैं। 
विज्ञापन


एस्टर अस्पताल के बाल विभाग कंसल्टेंट डॉ. श्रीकांता जेटी ने जानकारी दी कि उनके अस्पताल में कोविड-19 से ठीक के 30-45 दिनों के बाद एमआईएएस, कावासाकी डिसीज, टॉक्सिक शॉक लक्षण वाले बच्चे आ रहे हैं। एमआईएएस कोरोना वायरस के प्रति एक गहन इन्फ्लेमेटरी रिएक्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अभी शोध का विषय है कि कोरोना से ठीक होने के 30.45 दिन बाद ये लक्षण क्यों दिखाई दे रहे हैं। इधर डॉ. सुप्रजा चंद्रशेखर का कहना है कि इन बीमारियों के लक्षणों में तेज बुखार, चेहरा, आंखें व होंठ लाल, हाथ और पैरों में सूजन, पेट दर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ शामिल हो सकते हैं। 

वहीं मणिपाल अस्पताल के बाल विभाग के कंसल्टेंट डॉ. जगदीश का कहना है कि यह चिंता की बात है, बच्चों में इस तरह के पोस्ट-रिकवरी मामले कम हैं। अगर बच्चे बाहर जाकर मिलना-जुलना करते हैं तो ये मामले और बढ़ सकते हैं। ठीक ऐसा ही एक मामला यशवंतपुर के कोलंबिया एशिया रेफर अस्पताल में देखने को मिला।


यहां 12 साल की बच्ची के पेट और छाती में दर्द, बुखार, हाई इन्फ्लेमेटरी मार्कर और दिल से संबंधित परेशानियां दिखाई दीं। हालांकि डॉक्टर को यह कोरोना वायरस के लक्षण लगे लेकिन आरटी-पीसीआर में पुष्टि होने के बाद इलाज किया और एक सप्ताह बाद बच्ची को छूट्टी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed