फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   child pornography and Eliminate rape photos images from websites Guidelines will be issued soon

चाइल्ड पोर्नोग्राफी को रोकने, दुष्कर्म की तस्वीरों को वेबसाइटों से हटाने को जारी होंगे दिशानिर्देश

Fri, 14 Dec 2018 05:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Dec 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
child pornography and Eliminate rape photos images from websites Guidelines will be issued soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

गृह मंत्रालय वेबसाइटों और अन्य एप्लीकेशन से चाइल्ड पोर्नोग्राफी को रोकने, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की तस्वीरों-वीडियो को हटाने के लिए जल्द विस्तृत दिशानिर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा। 

विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये दिशानिर्देश और एसओपी दो हफ्ते के अंदर जारी कर दिए जाएंगे। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के सरकार को इस संदर्भ में दिशानिर्देश और एसओपी तैयार करने के आदेश के बाद उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय महिलाओं के खिलाफ अपराध, चाइल्ड पोर्नोग्राफी और हिंसा को भड़काने वाली अफवाहों, घृणास्पद संदेशों को रोकने के लिए ट्विटर, व्हाट्सएप, यूट्यूब, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकार ने एक तंत्र स्थापित किया है जो सामाजिक तनाव को बढ़ाने के लिए फर्जी खबरें फैलाने या फिर यौन अपराध संबंधी सामग्री के प्रसार में शामिल लोगों की पहचान, उनके नाम का खुलासा करेगा। 


सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र से कहा था कि वह ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी और दुष्कर्म की तस्वीरों, वीडियो को हटाने के लिए दिशानिर्देश या मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करे। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई फरवरी तक टाल दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed