फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Child celebrating AAP victory in Punjab: wearing Kejriwals muffler and Mann turban, photo goes viral

बच्चा मना रहा आप की जीत का जश्न : केजरीवाल का मफलर और मान की पगड़ी पहनी, फोटो वायरल

Thu, 10 Mar 2022 11:04 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 10 Mar 2022 11:04 AM IST
सार

यह बच्चा एक आप समर्थक का बेटा है। वह आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथा पार्टी के पंजाब में सीएम प्रत्याशी भगवंत मान की पगड़ी पहने नजर आ रहा है। उसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Child celebrating AAP victory in Punjab:  wearing Kejriwals muffler and Mann turban, photo goes viral
केजरीवाल-मान की वेशभूषा पहन मीडिया में छाया बच्चा - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के लिए आज बड़े दिन जैसा है। पहली बार वह दिल्ली के बाहर सरकार बनाने जा रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में वह 117 में से 90 सीटों पर पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। आप की जीत के जश्न में एक बच्चा खूब चर्चित हो रहा है। 

विज्ञापन


यह बच्चा एक आप समर्थक का बेटा है। वह आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथा पार्टी के पंजाब में सीएम प्रत्याशी भगवंत मान की पगड़ी पहने नजर आ रहा है। उसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बच्चे की इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया में रोचक टिप्पणी भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आप का कहना है कि पंजाब में केजरीवाल का दिल्ली मॉडल सफल रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जताते हुए कहा कि देश ईमानदारी, अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर पार्टी की नीतियों को पसंद कर रहा है। आज केजरीवाल मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी उठता है तो सिंहासन हिलते हैं : चड्ढा
आम आदमी पार्टी को रुझानों में बहुमत मिलते ही आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि हम 'आम आदमी' हैं लेकिन जब 'आम आदमी' उठता है तो सबसे शक्तिशाली सिंहासन हिलते हैं। आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है, सिर्फ इसलिए नहीं कि आप एक और राज्य जीत रही है, बल्कि इसलिए कि यह एक राष्ट्रीय ताकत बन गई है। आप पंजाब में कांग्रेस की जगह लेगी। 

कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे
पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्ध, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल समेत कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। यह सत्तारूढ़ कांग्रेस व विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल को करारा झटका है। 


भगवंत मान का सीएम बनना तय
पंजाब चुनाव में जीत की ओर बढ़ रही आप के सीएम प्रत्याशी भगवंत मान का अब सीएम बनना तय है। लाफ्टर शो से देश दुनिया में चर्चित हुए मान के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी है। पहले वह लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए और अब पंजाब के सीएम बनकर सियासी छलांग लगाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed