{"_id":"619a2dd59c40777e8958c5bd","slug":"child-abuse-evident-in-prosperous-families-too-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल शोषण: गरीब नहीं संपन्न परिवारों में भी बच्चों से होता है दुर्व्यवहार, स्मृति ईरानी ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाल शोषण: गरीब नहीं संपन्न परिवारों में भी बच्चों से होता है दुर्व्यवहार, स्मृति ईरानी ने कही यह बात
Sun, 21 Nov 2021 05:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 21 Nov 2021 05:00 PM IST
सार
ईरानी ने बाल संरक्षण के पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने मौजूद सहभागियों से आग्रह किया कि वे समृद्ध परिवारों, चाइल्ड केयर संगठनों और शक्तिशाली संगठनों में होने वाले बाल शोषण पर भी गौर करें।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाल शोषण को लेकर केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों में यह धारणा है कि बाल शोषण केवल गरीब परिवारों तक ही सीमित है, लेकिन असल में यह समृद्ध परिवारों में भी उतना ही नजर आता है।
विज्ञापन
बाल अधिकार पर राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए ईरानी ने बाल संरक्षण के पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने मौजूद सहभागियों से आग्रह किया कि वे समृद्ध परिवारों, चाइल्ड केयर संगठनों और शक्तिशाली संगठनों में होने वाले बाल शोषण पर भी गौर करें।
विज्ञापन
कार्यशाला में गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें प्रशासक के रूप में नहीं, बल्कि नागरिकों के रूप में इस समस्या का समाधान ढूंढना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम सभी बच्चों को न्याय दिला सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। जब तक हम प्रत्येक बच्चे के अधिकार सुनिश्चित नहीं करते तब तक हम वास्तव में आजाद नहीं हो सकते।केंद्रीय मंत्री ने प्रतिभागियों से कहा कि आपके कंधे पर भावी पीढ़ी की आजादी की जिम्मेदारी है। ताकि यह पीढ़ी बिना किसी डर के विकसित हो और इस विश्वास के साथ आगे बढ़ सके कि उसे न्याय मिलेगा।