फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief of Naval Staff Admiral R Hari Kumar: Navy will be completely 'atmanirbhar' force by 2047

Indian Navy: 'हम 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर बल होंगे', भारतीय नौसेना प्रमुख हरि कुमार का दावा

Tue, 27 Feb 2024 06:17 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हम एक खास परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगी।

विज्ञापन
Chief of Naval Staff Admiral R Hari Kumar: Navy will be completely 'atmanirbhar' force by 2047
भारतीय नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का असर भारतीय सेनाओं पर भी दिखाई दे रहा है। रक्षा मंत्रालय लगातार भारतीय उपकरणों, तकनीकों के जरिए आत्मनिर्भर की ओर कदम बढ़ा रहा है। इस बीच, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हम एक खास परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगी। 
विज्ञापन


'भारतीय नौसेना 2047 तक पूरी तरह होगी आत्मनिर्भर'
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना स्वदेशी तकनीकों के जरिए आगे बढ़ रही है। आत्मनिर्भर होते हुए हमने अपने दम पर 33 पनडुब्बियों और 63 जहाजों का निर्माण कर सकती है। हमारा लक्ष्य 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनना है। 
विज्ञापन


अग्निवीर के जरिए भारतीय सेना होगी सबसे युवा- हरि कुमार
आर हरि कुमार ने कहा कि कि अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम के जरिए भारतीय सेना बल अगले सात वर्षों में काफी युवा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नौसेना कर्मचारियों की औसत आयु 26 वर्ष होगी। हम जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौसेना में शामिल होने वाले अग्निवीर बहुत तकनीकी प्रेमी हैं। वे नई तकनीकी चुनौतियों का बखूबी जवाब देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विझिंजम बंदरगाह का इस्तेमाल करने के इच्छुक- हरि कुमार
एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि नौसेना भी अपनी आवश्यकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम विझिंजम बंदरगाह का इस्तेमाल करने की इच्छुक है। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह के साथ उनकी शुरुआती बातचीत हुई थी, हालांकि इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। वहीं भारत की स्वदेशी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ब्रह्मोस को तेजी से नौसेना के युद्धपोतों में शामिल किया जा रहा है। हरि कुमार ने कहा, "हमारी योजना इसे अपने सभी युद्धपोतों में स्थापित करने की है और यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed