{"_id":"58d5d63d4f1c1b61371a285f","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-gorakhpur-first-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बनने के बाद आज पहली बार गोरखपुर जाएंगे योगी, स्वागत के लिए ये है इंतजाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम बनने के बाद आज पहली बार गोरखपुर जाएंगे योगी, स्वागत के लिए ये है इंतजाम
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर जाएंगे। उनके दौरे को लेकर पूरे शहर में तैयारी की जा रही है। चारों तरफ होर्डिंग-बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। बताते चलें कि आदित्यनाथ योगी ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह उसी दिन गोरखपुर जाएंगे, लेकिन किन्हीं कारणों से यह टल गया।
विज्ञापन
Uttar Pradesh: Preparations underway for CM Yogi Adityanath's visit to Gorakhpur, today. pic.twitter.com/l3mQpGjd9E
— ANI UP (@ANINewsUP) March 25, 2017विज्ञापन
योगी गोरखपुर हवाई अड्डे पर शाम करीब 4.30 बजे पहुंचेंगे। वहां से वह नंदानगर, मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौराहा, गणेश चौराहा होते हुए 5.30 बजे एमपी इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां स्वागत-अभिनंदर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 6.40 बजे वहां से निकलकर गोलघर, गणेश तिराहा, काली मंदिर, यातायात तिराहा, धर्मशाला और गोरखनाथ पुल होते हुए गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वह मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को वह गोरखनाथ मंदिर में बाबा गंभीरनाथ की शताब्दी पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह जिले के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वह मंडल के कई विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।