{"_id":"59eeeaf64f1c1b74698b7444","slug":"chief-minister-vijay-rupani-said-congress-going-to-defeat-in-upcoming-gujarat-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: CM बोले- 'विकास' कांग्रेस के लिए JOKE, हमारे लिए प्राथमिकता ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: CM बोले- 'विकास' कांग्रेस के लिए JOKE, हमारे लिए प्राथमिकता
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
cm vijay rupani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों में जोड़-तोड़ और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज होती जा रही है। पिछले दिनों पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने बीजेपी पर पार्टी ज्वॉइन करने के लिए 1 करोड़ रुपए के ऑफर का आरोप लगाया था। पटेल के द्वारा लगाए गए इस आरोप को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने बेवकूफी बताया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नरेंद्र पटेल द्वारा बीजेपी पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार ही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी बीजेपी के विकास के एजेंडे से डरी हुई है यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। रुपानी ने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस के लिए अस्तित्व की लड़ाई बन गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: चुनाव से पहले गुजरात सरकार का ऐलान, किसानों को 0% ब्याज पर दिया जाएगा लोन
विज्ञापन
रूपानी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बहुत बड़ी हार होने जा रही है। विकास का मामला भले ही कांग्रेस के लिए मजाक का मसला हो, लेकिन बीजेपी के लिए यह महत्वपूर्ण मुद्दा है।
वहीं दूसरी तरफ चुनाव मद्देनजर गुजरात सरकार ने आशा वर्करों की सैलरी 50 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले गुजरात सरकार नगर निगम के कर्मचारियों और शिक्षकों की भी सैलरी बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है। गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।