फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister N Biren Singh expanded his cabinet after returning to power last month

मणिपुर: बीरेन सिंह ने सत्ता में वापसी के एक महीने बाद किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 और मंत्रियों ने ली शपथ

Sat, 16 Apr 2022 05:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 16 Apr 2022 05:23 PM IST
सार

मणिपुर में पिछले महीने भाजपा ने 60 में से 32 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर सत्ता में वापसी की थी। दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्वोत्तर राज्य जीतने के बाद बीरेन सिंह और उनके पांच सहयोगियों ने 21 मार्च को मंत्री पद की शपथ ली थी।

विज्ञापन
Chief Minister N Biren Singh expanded his cabinet after returning to power last month
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर की सत्ता में वापसी के एक महीने बाद एक बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में  छह नए मंत्रियों को शामिल किया है। 

विज्ञापन


नए कैबिनेट मंत्रियों में तेंगनौपाल से भाजपा विधायक लेतपाओ हाकप, कोंथौजम से भाजपा विधायक सपम रंजन सिंह , नाम्बोल से विधायक थौनाओजम बसंत सिंह, खुरई से एल सुसिंद्रो मैतेई और सेकमाई से विधायक एच डिंगो सिंह और एनपीएफ के चिंगई विधायक खासीम वासुम शामिल हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उन्हें राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल में राजभवन में शपथ दिलाई। हालांकि अभी उनके विभागों की घोषणा नहीं हुई है। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में भाजपा के 10 मंत्री और एनपीएफ से दो मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में पिछले महीने भाजपा ने 60 में से 32 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर सत्ता में वापसी की थी। दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्वोत्तर राज्य जीतने के बाद बीरेन सिंह और उनके पांच सहयोगियों ने 21 मार्च को मंत्री पद की शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed