{"_id":"5a38d7424f1c1bf4688c21d2","slug":"chief-minister-manohar-parrikar-ready-to-stop-the-drug-menace-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: पर्रिकर बोले- पार्टियों में सुबह तक डांस करते हैं ड्रग्स लेने वाले, करेंगे कंट्रोल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवा: पर्रिकर बोले- पार्टियों में सुबह तक डांस करते हैं ड्रग्स लेने वाले, करेंगे कंट्रोल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 19 Dec 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि गोवा में ड्रग्स और रेव पार्टियों पर नियंत्रण की जरूरत है।
विज्ञापन
सीएम ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि 'ड्रग्स राज्य की महत्वपूर्ण समस्या है और इसपर हमारी सरकार नजर बनाए हुए हैं। ड्रग्स तस्करों के लिए गोवा एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट प्लेस है। सीएम ने कहा कि साल 2018 एंटी ड्रग्स के लिए समर्पित है। इसके लिए राज्य सरकार ने एंटी नैरोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है।
विज्ञापन
कहा कि 'गोवा पुलिस ने उन जगहों की पहचान कर ली है जहां इन गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है इनमें होटल, रेस्तरां मुख्य रूप से शामिल हैं। इन जगहों पर रेव पार्टियों में ड्रग्स बड़ी मात्रा में सप्लाई होता है ऐसे में इनपर नियंत्रण करना पड़ेगा। इन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।'
विज्ञापन
पर्रिकर ने कहा कि 'बिना ड्रग्स के सेवन से कोई भी सुबह तक डांस नहीं कर सकता तो वहीं अल्कोहल के सेवन के बाद 2 से 3 घंटे डांस किया जा सकता है।'