फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister K Chandrasekhar Rao BRS win 95-105 out of total 119 seats in Telangana Assembly polls

Telangana: सीएम केसीआर का दावा- बीआरएस विधानसभा चुनाव में जीतेगी 105 सीटें, जनता का मूड पार्टी के पक्ष में

Thu, 18 May 2023 02:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 02:55 AM IST
सार

बीआरएस सुप्रीमो ने कहा कि देश विकास का 'तेलंगाना मॉडल' चाहता है क्योंकि राज्य ने 2014 (बीआरएस तेलंगाना के गठन के बाद सत्ता में आया था) से जबरदस्त प्रगति की है।

विज्ञापन
Chief Minister K Chandrasekhar Rao BRS win 95-105 out of total 119 seats in Telangana Assembly polls
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव। - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को विश्वास जताया कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीआरएस कुल 119 में से 95 से 105 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का मूड बीआरएस के पक्ष में है जो "कुछ सर्वेक्षणों" में परिलक्षित होता है।
विज्ञापन


बीआरएस सुप्रीमो ने कहा कि देश विकास का 'तेलंगाना मॉडल' चाहता है क्योंकि राज्य ने 2014 (जब बीआरएस तेलंगाना के गठन के बाद सत्ता में आया था) से जबरदस्त प्रगति की है। उन्होंने विकास के लिए 'गुजरात मॉडल' को 'फर्जी' बताया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नीचा दिखाया है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लोग अब इशारा करते हैं कि 'तेलंगाना मॉडल' देश के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


पार्टी हर वर्गों के साथ करती है समान व्यवहार 
मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोई भी पार्टी जाति या धर्म के आधार पर चुनाव नहीं जीत सकती है। बीआरएस समाज के सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार कर रही है। यही बीआरएस की सफलता का राज है। उन्होंने कहा कि राजनीति लोगों के मुद्दों पर आधारित होनी चाहिए न कि छोटे मामलों पर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के 10 साल पूरे होने पर भव्य समारोह का होगा आयोजन
केसीआर ने बैठक के दौरान 2 जून से 21 दिनों के लिए राज्य सरकार द्वारा नियोजित तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह के बारे में बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के 10 वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कैडर को राज्य भर में भव्य पैमाने पर समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया। 

2 जून 2014 को हुआ था तेलंगाना का गठन
तेलंगाना 2 जून, 2014 को अस्तित्व में आया। दिसंबर 2018 में पिछले विधानसभा चुनावों में बीआरएस (तब टीआरएस) पूर्ण बहुमत के साथ शीर्ष पर उभरी थी और सदन का कार्यकाल दिसंबर 2023 तक समाप्त होने वाला है।
 

हैदराबाद में फर्जी यूएस इमिग्रेशन कंसल्टेंसी रैकेट का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार
अमेरिका में नौकरी के इच्छुक लोगों को वीजा दिलाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। फर्म के मालिक सहित चार लोगों को उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि फर्जी दस्तावेज जमा करके वीजा हासिल करने के बाद 10 से अधिक लोग पहले ही यह गिरोह अमेरिका भेज चुका हैं।

सिकंदराबाद में स्थित फर्जी इमिग्रेशन कंसल्टेंसी विल्सन चौधरी द्वारा संचालित थी। पुलिस ने चौधरी को गिरफ्तार किया है। राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसने अवैध रूप से फर्जी तेलंगाना सरकार के कर्मचारी पहचान पत्र, प्रायोजन पत्र और अन्य दस्तावेजों को भोला-भाला नौकरी के इच्छुक लोगों से बड़ी मात्रा में पैसा इकट्ठा करने के लिए बनाया था। पुलिस ने कहा कि शहर के नेरेडमेट से गिरफ्तार किए गए लोगों में एक स्थानीय फाइनेंसर और एक कमीशन एजेंट शामिल हैं, उनके पास से फर्जी सरकारी आईडी कार्ड के साथ प्रायोजक पत्र सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फर्म ने धोखे से अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय जोड़े के वास्तविक प्रायोजक पत्र का इस्तेमाल किया और इस दस्तावेज़ में गलत तरीके से वीजा उम्मीदवारों की प्रविष्टियां कीं। इसने इन दस्तावेजों की कई प्रतियां बनाईं और इसे दिखा कर इसका दुरुपयोग किया जैसे कि भारतीय युगल अपने रिश्तेदारों को अमेरिका जाने के लिए प्रायोजित कर रहा था। वीजा लेने वालों से आरोपी 3.5 से 4 लाख रुपये के बीच शुल्क लेते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed